मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े दर्जनों व्यापारी शुक्रवार को डीएम उमेश मिश्रा से मिले। इस दौरान उन्होंने अपनी प्रमुख मांगों को रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 60 वर्ष से अधिक के पंजीकृत सभी व्यापारियों को पेंशन दिलाई जाये।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को दर्जनों व्यापारी एकत्र होकर डीएम कार्यालय पर पहुंचे। व्यापारियों ने डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि व्यापारियों को 60 वर्ष से ऊपर की आयु पर पेंशन दी जाए। पंजीकृत व्यापारी के स्टॉक का बीमा करने की जिम्मेदारी सरकारी स्तर से की जाए। वहीं जीएसटी में सरलीकरण और मंडी समिति शुल्क समाप्त करके इसे जीएसटी में समायोजित किए जाने की भी मांग की। इसके साथ यह भी कहा कि लखनऊ में किसान भवन के तर्ज पर ही व्यापार भवन बनाया जाए। इस दौरान अनिल गर्ग, अनिल कंसल, जयवीर सिंह, दीपक वर्मा, हर्घ सिंघल, शिवकुमार, राधे श्याम विश्वकर्मा, रामकुमार तायल, अमित अग्रवाल, कुलदीप मित्तल आदि मौजूद रहे।

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम






