930 बेटियों के खातों में पहुंचे 3.25 करोड़ रुपए का कन्यादान

Share :

मुजफ्फरनगर। प्रदेश की योगी सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शुमार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में 930 बेटियों को नुमाईश ग्राउंड में भव्य रूप से सजाएं पंडाल में दांपत्य बंधन में बंधने का सौभाग्य मिला। यही नहीं इन गरीब परिवारों की बिटिया की शादी में योगी सरकार के मंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिले के आला अफसरों ने अपने घर की बिटिया की शादी की भांति पूर्ण जिम्मेदारी का वहन करते हुए खुशी-खुशी प्रेमोपहार देकर विदा किया।
योगी सरकार की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शासन स्तर से जारी प्रत्येक कन्या की शादी के लिए निर्धारित 51 हजार रुपए व्यय करने की व्यवस्था की गई। प्रत्येक बेटी को कन्यादान के रूप में 35 हजारकी धनराशि मिलती है। कार्यक्रम में 930 बेटियों की शादी हुई है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में करीब 3.25 करोड़ की धनराशि जहां एक ओर डीबीटी के माध्यम से बेटियों के खातों में पहुंची। वहीं प्रशासन की ओर से योजना के तहत वधु के लिए शादी का जोड़ा, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बिछिया, वर के लिए एक जोड़ी पेट-शर्ट का कपड़ा, सेहरा, मुकुट और गमछ के साथ ही 51 बर्तनों का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, एवं ट्रॉली बैग आदि सामान दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए करीब 474 करोड की धनराशि खर्च की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने

भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पेश की दावेदारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है।

गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी

हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश

एसएसपी हरिद्वार ने दिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal