जीएसटी टीम ने नवीन मंडी में दो प्रतिष्ठानों पर मारा छापा

Share :

मुजफ्फरनगर। शहर के नवीन मंडी स्थित गुड़ मंडी में विनायक ट्रेडर्स और जैन ट्रेडर्स के प्रतिष्ठानों पर बुधवार को स्टेट जीएसटी विभाग टीम ने छापेमारी की। शिकायत के आधार पर इन प्रतिष्ठानों की जांच को पहुंचे विभागीय अधिकारियों की कई घंटों की जांच-पड़ताल में बिलों की गड़बड़ी पकड़ी गई। देर सायं तक टीम ने प्रतिष्ठानों में मौजूद स्टाक की गणना करने के साथ बिलों को कब्जे में लिया है, जिसकी आगे भी जांच प्रक्रिया जारी रहेगी। देर सायं तक जारी रही छापेमारी से नवीन मंडी स्थल पर हड़कंप सा मचा रहा। छापे की सूचना पर पहुंचे व्यापारी नेता संजय मित्तल ने भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए जांच में सहयोग का आश्वासन दिया।
बुधवार दोपहर स्थानीय स्टेट जीएसटी की एसआइबी विंग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने प्राप्त सूचना के आधार पर नवीन मंडी की दो फर्मों को जांच के लिए चिन्हित किया। इस बीच में प्राप्त सूचना के आधार पर डिप्टी कमिश्नर विवेक मिश्रा के नेतृत्व में जीएसटी टीम का गठन करते हुए बुधवार की दोपहर टीम जांच के लिए ब्रांडेड कंपनी के खास तेल विक्रय करने वाले कारोबारी की नवीन मंडी स्थित विनायक ट्रेडर्स और जैन ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। टीम के पहुंचते ही नई मंडी के व्यापारियों में हलचल मच गई। जीएसटी टीम ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कारोबारी के स्टाक की गणना की, जिसके बाद वहां मिली डिवाइस और कागजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम को यहां पर शुरूआती जांच में क्रय व विक्रय बिलों के लेनदेन की प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी मिली, जिसमें जीएसटी चोरी की आशंका भी जताई गई। इसके बाद विभागीय टीम के अधिकारियों ने बुधवार देर रात तक दस्तावेजों की जांच की। जीएसटी टीम अधिकारियों के अनुसार दोनों प्रतिष्ठानों पर माल के क्रय-विक्रय के स्टाक और बिलों में एक बड़ा अंतर मिला है। जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर सिद्धेश दीक्षित ने बताया कि जीएसटी टीम ने विनायक ट्रेडर्स और जैन ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान पर जांच की है। उक्त जांच देर रात्रि तक जारी है। जांच के बाद ही जीएसटी जुर्माने की धनराशि तय करने के साथ जमा कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर आक्रामक हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में 4 मई, 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप

खतौली में पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता के आवास पर डाला कूड़ा

खतौली (रिपोर्टर)। नगर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गुस्साए नगर पालिका कर्मचारियों ने पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी व कांग्रेस नेता जमील अंसारी के आवास के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर कार्रवाई नहीं

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भव्य कैडर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा

मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई