मौसम का बदल रहा मिजाज, सावधानी रहेगी फायदेमंद

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बीते कई दिनों से फिर से मौसम में बदलाव की आहट दिखाई दे रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर पश्चिम के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर 29 जनवरी से एक नया विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके दो दिन बाद फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण तापमान में थोड़ी कमी आने के साथ बड़े बदलाव होने के आसार हैं।वहीं दर्जनों जनपदों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिस कारण 29 जनवरी को रात्रि में फिर से कोहरा रहने के साथ सर्द हवा भी चलेगी। इसके अलावा कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। सुबह-शाम कोहरा को रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आईएमडी के अनुसार जनवरी के अंत तक दो पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। इसका असर दिल्ली और दिल्ली के आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा। इसी कारण वीकेंड या फरवरी की शुरूआत में बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही 29 जनवरी को हिमालय के ऊपरी हिस्से में पहला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। वहीं दूसरा इसके तुरंत बाद एक फरवरी को सक्रिय होगा। दो पश्चिमी विक्षोभों के कारण पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावनाओं के बीच जनवरी के आखिरी दिनों में दिल्ली समेत आसपास में बारिश होने के आसार है। वहीं सुबह के समय उत्तर-पश्चिमी से हवा चलने के साथ-साथ धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम में जारी बदलाव के बीच सर्द हवाओं की गति बढ़ने से बीमारी की संभावनाओं के साथ लोगोें में जुखाम-नजला व खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सकों ने सलाह दी है कि घर से बाहर निकलने से पूर्व सुरक्षा व सर्दी से बचाव के उपाय सार्थक साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई