पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मियों ने भरी हुंकार

Share :

मुजफ्फरनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकारी विभागों, शिक्षकों व कर्मियों ने अपने कार्य स्थल पर अटेवा-एनएमओपीएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर एनपीएस और यूपीएस का विरोध करते हुए हूबहू पुरानी पेंशन व्यवस्था को फिर से लागू करने की मांग केंद्र और राज्य सरकार से की। इस दौरान जनपद के शिक्षकों, कर्मियों एवं अफसरों ने भाग लिया।
मंगलवार को अटेवा के जिला संयोजक प्रीत वर्धन शर्मा के आह्वान पर इस मुहिम में जनपद के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, और अधिकारियों ने भाग लिया। पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे का सहारा बताते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपने लक्ष्य प्राप्ति से पूर्व पीछे नहीं हटेंगे। उन्हें एनपीएस संशोधन या यूपीएस या कोई अन्य संशोधित योजना मंजूर नहीं। हमारा संघर्ष केवल और केवल हूबहू पुरानी पेंशन बहाली के लिए है। दोनों योजना कर्मियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों, कर्मियों, अधिकारियों, सिपाहियों, चिकित्सकों और अर्ध सैनिकबल के जवानों, सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था जल्द बहाल की जाए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विभागों के संगठन पदाधिकारियों ने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के सफल बनाने में मनोज कुमार ,यशपाल अरोड़ा, डॉ. दीपक गर्ग, रमेश चंद्र, सुनील पंवार, विशाल भारद्वाज, संजीव जावला, पुष्पेंद्र पराक्रमी, संजीव बालियान, रविन्द्र नागर, डॉ. संजीव लांबा, डॉ. राहुल कुशवाहा, राहुल चौधरी, डॉ. अमित जैन, अरुण कुमार, कपिल तोमर, कैलाश, हरकेश, चंद्रपाल सिंह, अनिल सिंह, सरिता चौधरी, वंदना बालियान, उषा चौहान, सुचित्रा सैनी, राजश्री, बबीता, शालिनी सिंह, अंजलि गर्ग, संजय राठी, सार्थक शर्मा, कपिल शर्मा, सुरेश चौधरी, अमित कौशिक आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की-अशोक बालियान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अवैध घुसपैठ, डेमोग्राफी में बदलाव, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर आक्रामक हिंदुत्व की नीति से विजय प्राप्त की है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में 4 मई, 2026 एक ऐतिहासिक दिन के रूप

खतौली में पालिका कर्मचारियों का प्रदर्शन, कांग्रेस नेता के आवास पर डाला कूड़ा

खतौली (रिपोर्टर)। नगर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गुस्साए नगर पालिका कर्मचारियों ने पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी व कांग्रेस नेता जमील अंसारी के आवास के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ हुए दुर्व्यवहार पर कार्रवाई नहीं

विश्व संवाद केंद्र ने किया देवों के ऋषि देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज,मुजफ्फरनगर में विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती व हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि,श्री विकास भार्गव विभाग प्रचार प्रमुख विशिष्ट अतिथि व श्रीराम कॉलेज

यूथ कांग्रेस ने की प्रवक्ता परीक्षा की तारीख बदलने की मांग

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूथ कांग्रेस ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित प्रवक्ता मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव की मांग की। इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आयोग को ज्ञापन भी दिया है। यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने आयोग से परीक्षा तिथियों में बदलाव

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भव्य कैडर कार्यक्रम आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया (बीएसआई) शाखा, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) के तत्वावधान में एस.सी/एस.टी फेडरेशन कार्यालय, डॉ. अंबेडकर मेमोरियल हॉल, सेक्टर 5 B, भेल रानीपुर में एक भव्य कैडर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य भंते करुणा

मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर की आतिशबाजी और लड्डू खिलाकर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल और असम के चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत मिलने पर चंद्राचार्य चौक पर जमकर आतिशबाजी की जोरदार नारेबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया इस अवसर पर प्रदेश के पंचायती राज आयुष एवं आपदा मंत्री मदन कौशिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई