मंत्री कपिल देव ने परेड की ली सलामी, दिया संदेश

Share :

मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन्स के मैदान में रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित भव्य परेड में खाकी का जज्बा सर्द हवाओं के बीच जोशीले अंदाज के साथ दिखाई दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ध्वजारोहण करते हुए परेड की सलामी ली तथा परेड का मान प्रणाम ग्रहण किया गया। छठवीं वाहिनी पीएसी मेरठ बैंड दल द्वारा राष्ट्रीय धुन बजायी। इस दौरान डीआईजी-एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं भारतीय संविधान व कानून का पालन करने और कराने की शपथ दिलायी।
रिजर्व पुलिस लाइन्स में संपन्न हुई परेड में प्रथम कमाण्डर सीओ खतौली रामाशीष यादव, द्वितीय कमाण्डर प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह एवं तृतीय कमाण्डर म.उ.नि. ज्योति चौधरी के नेतृत्व में मार्च पास्ट/प्रदर्शन किया गया। परेड में यातायात पुलिस, सशस्त्र व नागरिक पुलिस के साथ पीएसी, एनसीसी, अग्निशमन पुलिस की टुकड़ी के साथ मोटरसाईकिल दस्ता, श्वान दल, रेडियो सैक्शन, विधि विज्ञान इकाई वाहन, यूपी 112 के वाहन, वज्रवाहन, क्रेन, फायर टैंकर आदि शामिल रहे।
मुख्य अतिथि कपिल देव ने जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व सराहनीय कार्यों में अहम भूमिका निभाने वाले सीओ गजेन्द्र पाल सिंह को गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक एवं निरीक्षक आनंद देव मिश्र को शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर पदक और मुख्य आरक्षी दिनेश पाल शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह, सिल्वर पदक देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा मुख्य अतिथि ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व समाज में महत्वपूर्ण योगदान/सामाजिक सेवाओं के लिए जनमानस को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इससे पूर्व डीआईजी एवं एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह द्वारा मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार समेत क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक लाइन/रेडियो व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी के साथ गणमान्य व्यक्ति, पुलिस पेंशनर्स, न्यायिक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में अकीदत के साथ निकाला गया 7वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में 7वीं मोहर्रम के अवसर पर सुबह से ही मजलिसों और मन्नत-ओ-नज्र का दौर शुरू हो गया। रसूल-ए-अकरम के कौल “हुसैन मुझसे है और मैं हुसैन से हूँ” को याद करते हुए कचेहरी गढ़ी और इमली जमाल अब्बास में नजर-ओ-नियाज का एहतमाम किया गया। इसके बाद मोती महल से रिवायती जुलूस बरामद

पुलिस ने दबोचा बाज गैंग का सदस्य फायरिंग की घटना में शामिल था आरोपी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल फाउंड्री गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल बाज गैंग के एक और सदस्य को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही फरार चल रहे गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ बहादराबाद, रूड़की और सिडकुल में कई मामले दर्ज हैं। थाना सिडकुल पुलिस ने

भाजपा नेता शिवा चौहान ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से पेश की दावेदारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट से दावेदारी जता रहे भाजपा नेता शिवा चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर उन्हें अपना बायोडाटा सौंपा। बायोडाटा में शिवा चौहान ने पार्टी में सक्रिय भूमिका एवं संगठन में अपनी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट देने की मंाग की है।

गौरव पाल बने राष्ट्रीय व्यापार मंडल युवा प्रकोष्ठ के हरिद्वार जिलाध्यक्ष

हरिद्वार (रिपोर्टर)। व्यापारी नेता गौरव पाल को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी से विचार विमर्श के बाद गौरव पाल को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा करते हुए जल्द से जल्द कार्यकारिणी

हरिद्वार भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और देश

एसएसपी हरिद्वार ने दिए फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन करने के निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बढ़ते तापमान एवं आग लगने की घटनाओं की संभावना को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों को जनपद में संचालित कोचिंग संस्थानों, शॉपिंग मॉल, होटल, अस्पताल, विद्यालय, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं का पुनः मूल्यांकन किए जाने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal