सनातन धर्म महाविद्यालय में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर सरस्वती सभागार में एक व्याख्यान का आयोजन

Share :

 मुजफ्फरनगर भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा हिंदी-विभाग सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में, माँ सरस्वती सभागार में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी-विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर निकेता ने की l कार्यक्रम का सफल संचालन डॉo सविता ने किया l इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉo प्रमोद कुमार मिश्र रहे l मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉo प्रमोद कुमार मिश्र ने गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर के जीवन, रबीन्द्र साहित्य, रबीन्द्र दर्शन, रबीन्द्र संगीत और रबीन्द्र कला आदि पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए टैगोर के ‘मानवतावाद’ और गाँधीजी के ‘राष्ट्रवाद’ का तुलनात्मक विश्लेषण करके उनकी एक प्रसिद्ध बांग्ला कविता ‘यदि तोर बाट शूने केहू न आलो रे, एकला चालोरे’ (यदि तुम्हारी बात सुनने से भी कोई तुम्हारे साथ नहीं आता तो अकेले चलो) का सस्वर वाचन किया l कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉo सविता ने गुरुदेव के ‘जीवन-दर्शन’ पर विस्तृत प्रकाश डाला l कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हिंदी-विभाग की अध्यक्षा प्रोo निकेता ने गुरुदेव के विचारों पर सारगर्भित वक्तव्य देकर सभी आगन्तुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया l इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर अशोक त्रिपाठी, प्रोo विश्वम्भर पाण्डेय, प्रोo विजयलक्ष्मी, प्रोo अजयपाल सिंह, प्रोo बसंत कुमार, प्रोo अरुणिमा रानी, प्रोo चरण सिंह, डॉo सलीम, डॉo आशना, सरिता जैन, नेहा कश्यप तथा विभिन्न विभागों के सैकडों छात्र-छात्राएँ आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal