सनातन धर्म महाविद्यालय में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती पर सरस्वती सभागार में एक व्याख्यान का आयोजन
मुजफ्फरनगर भारतीय भाषा, संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ तथा हिंदी-विभाग सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में, माँ सरस्वती सभागार में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी-विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर निकेता ने की l कार्यक्रम का सफल संचालन डॉo सविता ने किया…