डीएस पब्लिक में गणतंत्र दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में देश का 76वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। इस बीच विद्यार्थियों ने देश के शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रम के साथ कविता, गीत, भाषण तथा नृत्य से वीर शहीदों की जय जयकार करते हुए देश के प्रति अपने प्यार तथा समर्पण का प्रदर्शन किया। एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने संयुक्त रूप से देश की आन बान शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहरा कर शहीदों को नमन किया।

ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने राष्ट्रीय गान व राष्ट्रगीत का गायन किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने देशभक्ति पूर्ण उद्घोषों का जय घोष करके वातावरण को देश भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने एक के बाद एक देशभक्ति पूर्ण गीतों पर सुंदर प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान अदिति गोयल, अभय गोयल, निलांशी शर्मा, शाद इलाही, वंशिका, प्रशांत नागोरिया, रुजल सहित अनेक विद्यार्थियों ने देश के शहीदों को नमन करते हुए भारतीय संविधान के गौरवशाली आदर्शों एवं मूल्यों का बखान किया। प्रधानाचार्य गगन शर्मा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्य गाथाओं के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि देश के शहीदों के बलिदान एवं त्याग से मिली आजादी की रक्षा करना तथा देश के नीति निर्माताओं द्वारा सभी को एक समान अधिकार प्रदान करने वाले एवं राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए बनाए गौरवशाली संविधान के मूल्यों का पालन करना हम सब का प्राथमिक कर्तव्य है। हमें हर पल देश की एकता, अखंडता की रक्षा के लिए तन मन धन से समर्पित रहना चाहिए। कार्यक्रम में स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन ने भी विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उनसे देश की एकता व अखंडता तथा प्रगति एवं विकास के लिए लिए हर समय तत्पर रहने को कहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भारत माता की जय का जयघोष करते हुए देश के शहीदों को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम निशा यादव ने किया कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कोतवाली कनखल के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। एसपी ट्रैफिक एवं क्राईम सुश्री निशा यादव ने कांवड़ मेला डयूटी में तैनात रहे कनखल कोतवाली के पुलिसकर्मियों एवं एसपीओ को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने तथा कांवड़ मेले के सफल आयोजन में योगदान

हरिद्वार नगर कोतवाली ने किया स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई