मुजफ्फरनगर। सहकारी समितियों में बीते दिनों हुए चुनाव में समितियों के चेयरमैन पद पर निर्वाचित होने के बाद विजयी रहे प्रत्याशियों ने गुरूवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी से मिलकर उनको पगड़ी और पटका पहनाकर इस बीच सम्मानित किया और जीत की खुशी को उनके साथ साझा किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष का स्वागत एवं मिष्ठान वितरित करते हुए नवनिर्वाचित चेयरमैन ने एक दूसरे का मुंह मीठा किया।
बता दें, बीत दिनों जनपद में हुए बहुउद्देश्यीय सेवा सहकारी समिति नवादा के सभापति पद के चुनाव में नरेश कुमार गुर्जर ने जीत दर्ज की थी। इससे पहले सहकारी गन्ना विकास सोसायटी तितावी के सभापति पद पर शंकर सिंह भोला की पत्नी ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में जिले में जीत हासिल की थी। गुरूवार को इस जीत की खुशी को साझा करने के लिए नव निर्वाचित चेयरमैन नरेश गुर्जर, शंकर सिंह भोला और युवा भाजपा नेता विकल्प जैन ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी से मुलाकात की और उन्हें शॉल एवं माल्यार्पण करते हुए उनको सम्मानित करते हुए अपनी जीत की मिठाई भी खिलाते हुए भाजपा एवं जनपदवासियों की बेहतरी के लिए कार्य करने का संकल्प दोहराया।

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य






