डीएम के निर्देश पर कृषि अधिकारी ने दर्ज कराई थाने में रिपोर्ट

Share :

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर खतौली तहसील में प्राप्त हुई शिकायत के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने खतौली गन्ना समिति के ब्रजवीर सिंह पुत्र स्व. राजू के विरूद्ध स्थानीय खतौली थाने में उर्वरक नियंत्रण आदेश- 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 के प्राविधानों के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई है। कृषि अधिकारी द्वारा रबी अभियान में कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उदेश्य से सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड खतौली पर उर्वरक गोदाम का औचक निरीक्षण किया था, जहां निरीक्षण के समय टीम को डीएपी उर्वरक की भौतिक एवं पोस मशीन में पाई भिन्नता के बारे में जानकारी चाही, जिस पर उनके द्वारा उक्त के संबंध में कोई भी सन्तोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। ऐसे में स्पष्ट है कि समिति द्वारा डीएपी उर्वरक की कालाबाजारी कर रही है।
डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने संबंधित से स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित उपलब्ध कराने को कार्यालय द्वारा पत्र निर्गत किया एवं पुन: निरीक्षण के समय मौके पर उर्वरक स्टॉक डीएपी उर्वरक 95.55 मैट्रिक टन पोस मशीन और भौतिक रूप से 74 मैट्रिक टन उपलब्ध मिला, यूरिया उर्वरक 98.55 मैट्रिक टन पोस मशीन एवं भौतिक रूप में 98.55 मैट्रिक टन उपलब्ध मिला। एनपीके उर्वरक 53.1 मैट्रिक टन पोस मशीन और भौतिक रूप से भी 53.1 मैट्रिक टन उपलब्ध मिला। इस प्रकार समिति के गोदाम पर डीएपी उर्वरक में 21.55 मैट्रिक टन (431 बैग) का अन्तर पाया, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि उक्त स्टॉक समिति द्वारा गलत तरीके से बेच दिया गया अथवा खुर्द-बुर्द कर दिया गया। जोकि स्पष्ट रूप से (आकर्बनिक, कार्बनिक या मिश्रित) (नियंत्रण) आदेश, 1985 का उल्लघंन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान उपलब्ध भौतिक संभार में भिन्नता या किसी प्रकार की अनियमितता पायी जाती है तो तदनुसार सक्षम प्राधिकारी के स्तर से सम्बन्धित उर्वरक विक्रेता के विरुद्ध जांच के उपरांत उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच में मिली खामी के आधार पर कर्मचारी गोदाम कीपर ब्रजवीर सिंह के विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा-7 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत प्रथम सूचना प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रशासन से सख्ती के संकेत दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal