पीएम सूर्य घर योजना के लक्ष्य पाने को छूटे विभाग को पसीने

Share :

मुजफ्फरनगर। पीएम सूर्य घर योजना के तहत जनपद में 49 हजार घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने के लिए नेडा विभाग के पसीने छूट रहे हंै। शासन स्तर से 50 हजार घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने का लक्ष्य तय किया गया है, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद अभी तक करीब 971 घरों में सोलर प्लांट लग पाया है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए वैंडरों की सक्रियता के अभाव के साथ बैंक प्रबंधकों की ओर से लोन स्वीकृत किए जाने में हो रही देरी बड़ा कारण मानी जा रही है, जिसमें आलाधिकारियों को मंथन करने की जरुरत है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना में शुमार पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत जिले में कुल 50 हजार घरों पर आॅनग्रिड सोलर रूफटॉप पॉवर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य तय किया गया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत दो किलोवाट संयंत्र की स्थापना पर 90 हजार रुपए का अनुदान एवं तीन किलोवाट के संयंत्र पर 1.08 लाख रुपए राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। बैंक द्वारा 7 प्रतिशत ब्याज दर पर लाभार्थियों को लोन दिए जाने की सुविधा उपलब्ध है। इस कड़ी में शासन स्तर से जारी शर्तों में 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। वहीं दो किलोवॉट के कनेक्शन पर माह में लगभग 300 यूनिट विद्युत का उत्पादन होता है, जिसमें नेट मीटर की भी सुविधा है। जनपद में वर्तमान में 25 वेण्डर्स पंजीकृत है। संयंत्र स्थापना हेतु लाभार्थी को नेशनल पोर्टल पर आवेदन करना होता है। करीब 22.622 लोगों द्वारा पंजीकरण किया गया है, जिसमें से 3781 आवेदन स्वीकृत हुए हंैं। वहीं 971 लोगों के घरों में सोलर प्लांट लग चुका है। करीब 687 लोगों को 4.90 करोड़ का अनुदान शासन स्तर से अब तक मिल चुका है।
परियोजना प्रभारी नेडा भजन सिंह ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत 50 हजार घरों में आॅनग्रिड सोलर रूफटॉप पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि इस योजना में अधिकतम 1 लाख 8 हजार रुपए का अनुदान देय है। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट से 10 किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले लाभार्थी योजना का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि एक किलोवाट के संयंत्र में प्रतिदिन औसतन 5 यूनिट विद्युत उत्पादन होता है। आमतौर पर घरों में 2 किलोवाट के विद्युत कनेक्शन होते हैं, इसमें औसतन प्रतिदिन 10 यूनिट तक विद्युत प्राप्त होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

रिजर्व पुलिस लाइन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का रिहर्सल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्यता एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचाते हुए मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा लोगों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित करना है। इसी क्रम में शनिवार

राजेंद्र सैनी हत्याकांड में दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राजेंद्र सैनी हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला आ गया। कोर्ट ने दो दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अवैध संबंधों के शक में वर्ष 2018 में राजेंद्र सैनी की हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव को जलाकर छिपाने की कोशिश की गई थी। एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट-03 ने गजेंद्र

श्रीराम कॉलेज रोड निर्माण में लापरवाह अफसरों को मंत्री ने लगाई फटकार, दिया अल्टीमेटम

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर के अत्यंत महत्वपूर्ण सर्कुलर रोड से श्रीराम कॉलेज मार्ग के निर्माण में हो रही लगातार देरी एवं अधिकारियों की उदासीनता को लेकर नगर विधायक एवं राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय अधिकारियों को अंतिम चेतावनी दी। शनिवार को मंत्री कपिल देव अग्रवाल स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति

एसएसपी मुजफ्फरनगर ने किया रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने परखी जिला कारागार की व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कुशल निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. सत्येन्द्र कुमार चौधरी, सिविल जज सी.डि. द्वारा जिला कारागार पहुंचकर वहां की पाकशाला, अस्पताल, पुरूष बैरक, महिला बैरक व बाल बैरक का निरीक्षण किया गया। इस डाक्टर सतेन्द्र कुमार चौधरी द्वारा दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal