शीतकालीन अवकाश के बाद स्कूलों में शुरू हुई पढ़ाई

Share :

मुजफ्फरनगर। सर्द हवाओं, ठंड व कोहरे के प्रकोप के चलते समूचे प्रदेश के साथ जिले में सोमवार से 8वीं तक के विद्यालयों में चल रहा शीतकालीन अवकाश रविवार को समाप्त हो गया। जनपद में भी करीब 19 दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को विद्यालय पूर्ण रूप से खुल गए। इस बीच परिषदीय स्कूलों के साथ प्राइवेट स्कूलों में भी बंद चल रही कक्षा 8 तक की कक्षाओं में फिर से सोमवार को फिर बैठकर छात्र-छात्राओं ने अपनी पढ़ाई की। इस बीच स्कूल खुलने के साथ सुबह और दोपहर के समय सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी एवं मैदानी इलाकों में बारिश के बीच वेस्ट यूपी समेत जनपद में कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं का जारी प्रकोप बीते दो दिनों से बड़ा राहत भरा साबित हुआ है। इसके साथ शीतकालीन अवकाश के बीच में स्कूली बच्चों द्वारा की गई मौज मस्ती करने के दौर को बे्रक लग गए। छुट्टी के बीच परिजनों के साथ धार्मिक व पर्यटन केंद्रों की यात्रा पर गए तमाम बच्चे घरों में वापस लौट गए। परिषदीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश एक जनवरी से 14 जनवरी तक रहा, लेकिन अत्यधिक ठंड को देखते हुए बीएसए द्वारा इन निजी स्कूलों में भी ठंड का अवकाश घोषित रहा। जनपद में दो अलग-अलग आदेशों में 14 जनवरी तक ठंड का अवकाश किया गया। इसके बाद एक दिन विद्यालय खुला, लेकिन अत्यधिक ठंड पर बारिश के चलते फिर से परिषदीय सहित सभी बोर्ड के स्कूल 19 जनवरी तक बंद कराए गए। सोमवार को सभी विद्यालय सामान्य दिनों की भांति फिर से खुल गए। हालांकि बीते 19 दिनों से मौज मस्ती के आदि बच्चों ने पहले दिन काफी ना-नुकुर के बाद स्कूलों की ओर रूख किया, लेकिन इनमें कुछ बच्चे ऐसे दिखाई दिए, जिन्होंने रविवार को ही अपने बस्तों को दुरुस्त करने के साथ होम वर्क को चैक करने के साथ ही अपने परिजनों को स्कूल छोड़कर आने के लिए उठाते नजर आए। उधर, लंबे समय से अवकाश के चलते स्कूलों में खाली चल रही कक्षा आठवीं तक में भी छात्र-छात्राओं ने बैठकर पढ़ाई की। कई दिनों बाद छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ विद्यालयों में पढ़ने के लिए पहुंचे। परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को छुट्टी के दिनों में की गई एक्टिविटी से अवगत भी कराया।

इन्होंने कहा-
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि 19 जनवरी तक कक्षा आठ तक के विद्यालयों में छात्रों को अवकाश था। सोमवार को सभी विद्यालय सामान्य रूप से खोले गए। अब विद्यालयों में आगामी परीक्षाओं की तैयारी के साथ कोर्स पूर्ण किए जाने की दिशा में लंबित कार्य को पूर्ण करने की तैयारी शिक्षकों के लिए एक चुनौती साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और

जनपद के 47 ग्राम प्रधानों और सचिवों पर लटकी कार्रवाई की तलवार, नोटिस जारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जनपद के 47 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान और सचिवों को रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। इन ग्राम पंचायतों पर कुल 4.77 करोड़ रुपये की रिकवरी नोटिस जारी हुए हैं। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों को लेकर उक्त रिकवरी निकली है। ग्राम पंचायतों

मई दिवस पर असंगठित मजदूरों के साथ हीटवेव पर जागरुकता अभियान आरम्भ

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर खेतिहर मजदूर यूनियन मुज़फ्फरनगर के तत्वावधान एवं एक्शन एड एसोसिएशन, लखनऊ के सहयोग से बघरा ब्लॉक में असंगठित क्षेत्र के “मजदूरों पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों, कृषि मजदूरों, मनरेगा कामगारों एवं दिहाड़ी मजदूरों ने

भीषण गर्मी में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर जताई चिंता

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस नेता सुनील अरोड़ा ने भीषण गर्मी के मौसम में जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते सरकार से राहत देने की मांग की है। सुनील अरोड़ा ने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन चिंताजनक होती जा

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का गरीब मजदूर वर्ग पर होगा असर-महंत शुभम गिरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाए जाने की आलोचना करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा है कि सरकार के इस कदम से महंगाई और बढ़ेगी। महंत शुभम गिरी ने कहा कि पूरे देश में रसोई गैस की किल्लत चल रही है। पांच राज्यों में विधान संपन्न

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन कर जताया विरोध

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट बढ़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन कर विरोध जताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लक्ष्य चौहान और प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। दिनों दिन महंगाईं बढ़ती जा रही है। कमर्शियल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal