लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में किया घरौनी वितरण कार्यक्रम

Share :

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज जानसठ रोड में स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर के लगभग 50 हजार गांवों में 58 लाख प्रॉपर्टी कार्ड वितरण और लाभार्थी कार्ड धारकों के साथ संवाद भी किया। इस बीच भौतिक रूप से घरौनी वितरण कार्यक्रम का एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण दिखाया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि यूपी के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने उपस्थित रहकर पीएम मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी “स्वामित्व योजना” के अंतर्गत प्रधानमंत्री के संवाद का सीधा प्रसारण देखा।


लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में सदर तहसील की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री अनिल कुमार एवं जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सैनी, डीएम उमेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान ग्रामीणों को 17,997 घरौनियां (प्रॉपर्टी कार्ड) वितरित की गई। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में शुरू हुई स्वामित्व योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को उनकी भूमि का मालिकाना हक मिल रहा है। ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक से जमीन की मैपिंग करके संपत्ति मालिकों को प्रापर्टी कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति मालिकों को आत्मविश्वास मिल रहा है और वे अपनी संपत्ति का उपयोग करके आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई इन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों ने जो सपना देखा था, आज वह सपना साकार हो रहा है। इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल व भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने भी अपने संबोधन में स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है, जो एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार एवं भारत भूषण अरोरा ने किया। अंत में डीएम उमेश मिश्रा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम ई. नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम राजस्व गजेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सावधान! मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियां बन सकती है जानलेवा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अब गर्मी के मौसम में रात को चैन की नींद सोने की हसरत मुश्किल में भी डाल सकती है। वर्तमान में घर-घर में प्रयोग किए जा रहे मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती से सावधान रहिए। कुछ ब्रांड की मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में हानिकारक रसायन मिलाया जा रहा है। इसके नियमित उपयोग स्वास्थ्य के

विश्व के 5211 किलो वजनी विशाल पारद शिवलिंग की हरिद्वार में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के 5211 किलोग्राम वजनी विशाल पारद शिवलिंग की तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक अनुष्ठानों और भक्तिमय वातावरण के बीच सम्पन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और विशिष्ट अतिथियों ने सहभागिता की। यह आयोजन

भाकियू चौधरी चरण सिंह का राष्ट्रीय चिंतन शिविर संपन्न

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह का भूपतवाला स्थित कबीर आश्रम प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तथा किसानों की वर्तमान समस्याओं, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, किसान हितों की

राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की महिला सम्बन्धित प्रकरणों की जनसुनवाई

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बुधवार को निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, पारिवारिक संबंधित, श्रम विभाग से संबंधित, पुलिस विभाग से संबंधित एवं विभिन्न कल्याणकारी

जनसेवा टीम ने बदली अलीपुर श्मशान घाट की तस्वीर, श्रमदान से चल रहा सौंदर्यीकरण अभियान

बहादराबाद (रिपोर्टर)। अलीपुर गांव की जनसेवा टीम क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। सड़क, बिजली, पानी समेत विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान में सहयोग करने के साथ-साथ टीम धार्मिक और समाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। इसी क्रम में गांव के जर्जर और

डी-फार्मा छात्र निकला नशीले इंजेक्शनों का तस्कर, बहादराबाद पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार/बहादराबाद (रिपोर्टर)। उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार-2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal