डीएम ने चकबंदी अफसरों के कसे पेंच, दिए जरुरी निर्देश

Share :

मुजफ्फरनगर। गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक में मिल रही शिकायतों के समाधान में हो रही देरी पर फटकार लगाते हुए चकबंदी कार्यों को समय रहते निस्तारित करने के निर्देश दिए। चकबंदी कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने बंदोबस्त अधिकारी सहित सभी चकबंदी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चकबंदी से संबंधित लंबित मामलों-वादों का निस्तारण शीघ्र किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि चकबंदी से संबंधित समस्त शिकायतों और लंबित कार्यों का इस तरह से निदान किया जाए ताकि जो भी व्यक्ति वास्तव में इसका हकदार है उसका नाम कागजातों की इस बीच जांच करते हुए अवश्य ही उसका नाम अंकित किया जाए।
जिला पंचायत के सभागार में संपन्न समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए अपने-अपने कार्यों में प्रगति लाते हुए चकबंदी प्रक्रिया को पूर्ण ईमानदारी के साथ करें। उन्होंने निर्देश दिए कि चकबंदी से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हंै, संबंधित अधिकारी मौके पर गांव में जाकर मामले की जांच करते हुए उस समस्या का स्थाई निस्तारण कराएं, वहीं यदि कोई बड़ी समस्या आ रही है, तो इस समस्या को संबंधित तहसील से समन्वय स्थापित करते हुए उसका निस्तारण भी अवश्य कराएं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बंदोबस्त अधिकारी, चकबंदी अधिकारी एवं सहायक चकबंदी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal