मुजफ्फरनगर। विश्व हिंदू परिषद की ओर से महाकुंभ के संचालित शिविर में ट्रक द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर की गुड़ मंडी से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र एवं प्रांत के सह गौ रक्षा प्रमुख ललित माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र, मंत्री सोनवीर द्वारा भगवा झंडी दिखा कर प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री जितेंद्र जी ने कहा कि इस बार महाकुंभ में 144 वर्षों के बाद जो विशेष सहयोग कुंभ में बन रहा है इस बार महाकुंभ में देश-विदेश से 40 करोड़ से अधिक धर्म प्रेमी महाकुंभ में स्नान करने के लिए आने वाले हैं। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद का अपना दो माह तक शिविर चलेगा जिसमें एक लाख से अधिक लोग जहां प्रतिदिन भोजन करेंगे, जिसकी व्यवस्था को पूरे प्रांत से सामग्री का सहयोग किया गया है। इसी कड़ी में जिले में गुड़ की सबसे बड़ी मंडी होने के चलते यहां के लोगों द्वारा 100 कुंतल गुड़ इस शिविर में पहुंचाने का काम किया है, जिसके लिए उनका धन्यवाद। इस दौरान प्रांत धर्म यात्रा महासंघ के प्रमुख ओमवीर, संभाग संगठन मंत्री अनूप, जिला उपाध्यक्ष मोहित बंसल, संगठन मंत्री शुभम, धर्म जिला सामाजिक समरसता प्रमुख नितिन तायल, संगठन मंत्री एबीपी औजस आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






