रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिला इकाई से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बुधवार देर सायं प्रयागराज राष्ट्रीय अधिवेशन चिंतन शिविर के लिए रवाना हुए। रेलवे स्टेशन पर इस बीच किसानों व कार्यकताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए किसान एकता का परिचय दिया।
भारतीय किसान यूनियन द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन चिंतन शिविर में भाग लेने के लिए भारतीय किसान यूनियन के ट्रेन के माध्यम से रवाना होती है। इस कड़ी में बुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी के साथ मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस से रवाना हुए। मीडिया प्रभारी चौ. शक्ति सिंह ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई को नौचंदी एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करना था, लेकिन मौसम की खराबी के चलते नौचंदी एक्सप्रेस के लगभग 5 घंटे विलंब से होने के कारण सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के साथ देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस से रवाना हो गए। इसके अलावा जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता खतौली व मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस की इंतजार में रुके हुए हैं, जो नौचंदी एक्सप्रेस द्वारा ही प्रयागराज के लिए देर रात्रि में रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

शिवालिक नगर व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवालिक नगर व्यापार मंडल (सम्बद्ध प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल) द्वारा शिवालिक नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी व्यापारियों ने एकजुट होकर तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति के गीतों के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया। इस दौरान नगर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal