मुजफ्फरनगर। प्रयागराज में प्रारंभ कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को अब मुजफ्फरनगर से ही सीधी रोडवेज बस की सेवा मिलेगी। कुंभ के दौरान डिपो की ओर से इस बीच मुख्य स्रानों के साथ हर दिन रोडवेज बसों का संचालन होगा। डिपो ने कुंभ मेले में बस संचालन की कार्य योजना बनाने के साथ समय और किराया तय करते हुए श्रद्धालुओं को इस सेवा का लाभ उठाने का आग्रह किया।
प्रयागराज में कुंभ मेले में जाने के लिए यात्रियों की सुविधा हेतु उप्र राज्य सडक परिवहन निगम ने बसों की पर्याप्त व्यवस्था करने की व्यवस्था की है। कुंभ में मुख्य स्नान मौनी अमावस्या से बसंत पंचमी तक मुजफ्फरनगर डिपो से भी सीधी प्रयागराज कुंभ मेले के लिए इस बार स्पेशल बसें चलाई जा रही है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि कुंभ मेला के लिए इस बार रोडवेज डिपो से बसों को सीधे प्रयागराज तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सहारनपुर से प्रयागराज तक शुरू रोडवेज बसों का संचालन नगर मुख्यालय से सायं 5 बजे चलने के बाद सुबह 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी, जिसका किराया 1091 रुपए तय किया गया है। करीब 741 किमी दूरी तय करने के लिए यात्री को उधर प्रयागराज से सायं 4 बजे से वापस जनपद मुजफ्फरनगर के लिए रवाना होगी। मुजफ्फरनगर के अलावा सहारनपुर व शामली से भी कुंभ मेले के लिए प्रस्थान करेगी।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






