भाकियू ने विरोध प्रदर्शन कर जलाई कृषि नीति की प्रतिलिपि

Share :

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन जिला मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार सदर मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ तहसीलों में सरकार द्वारा कृषि नीतियों के मसौदे की प्रतिलिपियां जलाकर सांकेतिक विरोध किया गया। सदर तहसील में अध्यक्ष देव अहलावत, बुढ़ाना तहसील में अध्यक्ष संजीव पंवार, जानसठ में तहसील अध्यक्ष स. अमीर सिंह, व खतौली तहसील में अध्यक्ष ललित त्यागी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर प्रतिलिपियां जलाई गई। सदर तहसील में स्वयं जिला अध्यक्ष नवीन राठी मौजूद रहे।
सदर तहसील में संपन्न पंचायत के बाद 9 सूत्रीय मांग पत्र सदर तहसीलदार न्यायिक राधेश्याम को सौंपा गया, जिसमें मुख्य रूप से गन्ना मूल्यांकन, गन्ने का भाव 450 रुपए, बिजली विभाग द्वारा किसानों के शोषण और छुट्टा पशु व तहसील स्तर पर किसानों के साथ हो रहे शोषण के समाधान निदान कर मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौ. नवीन राठी ने कहा कि तहसील में हर स्तर पर लंबे समय से किसानों का शोषण हो रहा है। वहीं फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर किसानों का शोषण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बिजली, आवारा पशु व प्रदूषण संबंधी समस्याएं हैं जिनसे किसान प्रभावित है। उन्होंने कहा कि इन कृषि नीतियों की प्रतिलिपियों का अध्ययन करने के पश्चात यह अनुभव होता है कि कृषि को व्यापारीकरण के क्षेत्र में लाने की सरकार की पूरी तैयारी है जिससे किसान पूरी तरह प्रभावित होगा। इस दौरान सुमित चौधरी, आयुष चौधरी, प्रमोद गुलिया, शाहनवाज राणा, साजिद कुरैशी, मेनपाल, एहसान त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal