डीएम के दखल के बाद हुआ हनुमान चालीसा कार्यक्रम स्थगित

Share :

मुजफ्फरनगर। बीते कई दिनों से चर्चा के केन्द्र में रहा शत्रÞु संपत्ति मामले में सोमवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब डीएम के दखल के बाद संयुक्त हिंदू मोर्चा के बैनर तले रेलवे स्टेशन के सामने शत्रु संपत्ति खसरा नं. 930 पर होने वाले हनुमान चालीसा को स्थगित कर दिया। प्रशासन द्वारा कब्जा न ले पाने के कारण विवादित स्थान पर 14 जनवरी को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने शत्रु संपत्ति के सामने हनुमान चालीसा के पाठ करने की घोषणा की थी।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने पूर्व में जिले के अधिकारियों के साथ अनेक बार वार्ता के बाद सोमवार को रेलवे स्टेशन के बाहर शत्रु संपत्ति पर कब्जाधारियों से संपत्ति को खाली करने के लिए नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की इस पहल और अधिकारियों के आग्रह पर संगठन पदाधिकारियों ने सहयोगी हिन्दू संगठनों से विचार विमर्श कर 14 जनवरी के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। हिन्दू संगठनों के इस निर्णय से प्रशासन ने राहत की सांस ली। संयुक्त हिंदू मोर्चा कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन की कार्रवाई से अवगत कराया। इसके बाद सिविल लाइन प्रभारी आशुतोष कुमार संयुक्त हिंदू मोर्चा कार्यालय पहुंचे और उन्होंने हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों को अब तक की कार्रवाई से अवगत कराते हुए शत्रु संपत्ति कब्जा मुक्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही अनुरोध किया कि मंगलवार को होने वाले हनुमान चालीसा के पाठ को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाए।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने संयुक्त हिंदू मोर्चा प्रतिनिधियों से बात करते हुए 14 जनवरी को शत्रु संपत्ति के सामने होने वाली हनुमान चालीसा पाठ को वर्तमान में स्थगित किए जाने का निर्णय लिया। इस दौरान मुख्य रूप से बागेश अग्रवाल, सरिता अरोड़ा, रेनू चौधरी, सुनीता मलिक, प्रवीन जैन, कमलदीप, लोकेश सैनी, राजेश कश्यप, प्रमोद वर्मा, संजीव मलिक, अरुण वर्मा, चेतनदेव विश्वकर्मा, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बुग्गावाला थाना पुलिस ने कच्ची शराब समेत आरोपी दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बुग्गावाला पुलिस ने कच्ची शराब बनाकर तस्करी करने के मामले में आरोरी को गिरफ्तार किया है। आरोपित के कब्जे से 12 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने की भट्टी, उपकरण व करीब 500 लीटर लाहन बरामद किया गया है। लाहन को मौके पर ही नष्ट कर

समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है भाजपा-संजीव चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्वयं सहायता समूह की प्रदेश सह संयोजक नियुक्त की गयी सरिता त्रिपाठी का राष्ट्रीय व्यापार मंडल के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों की थाप, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा

बीएचईएल हरिद्वार में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार (संतोष कुमार)। दिनों-दिन बढ़ती हुई अस्थि रोग से सम्बंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, बीएचईएल हरिद्वार के चिकित्सा विभाग द्वारा एश‍ियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से, सेवारत एवं सेवानिवृत कर्मचार‍ियों एवं उनके जीवनसाथियों के लिए, बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य च‍िकित्सालय के अस्थ‍ि रोग विभाग में आयोजित

रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के सांसद हरेंद्र मलिक ने किया मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक ने रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने पर चर्चा की। बैठक में रेलवे स्टेशन के विस्तार, यात्री सुविधाओं और नई मंडी क्षेत्र को रेलवे स्टेशन

श्री बालाजी धाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास में आयोजित अखंड हरिनाम कीर्तन पाठ का विधिवत समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति द्वारा पुरुषोत्तम मास में 17 मई से15 जून तक सीताराम मंदिर में अखंड हरिनाम “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” महामन्त्र जाप का भव्य आयोजन अध्यक्ष हरिशंकर तायल की देखरेख में किया गया। पुरुषोत्तम मास के अंतिम दिन सोमवती अमावस्या को इस पूरे एक महीने तक चले आयोजन का

एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा भारतीय संस्कृति की इस अमूल्य धरोहर के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal