मुजफ्फरनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में सोमवार को चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर पूर्व सैनिकों को समर्पित वेटरंस-डे पर उन्हें एक अच्छा स्वस्थ जीवन व्यतीत करने में सहायता प्रदान करने का एक छोटा सा प्रयास था। पूर्व सैनिकों को समर्पित वेटरंस के 14 जनवरी को मनेगा। इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन मेजर जनरल युदेव परिधा, सेना मेडल जीओसी पश्चिम यूपी सब परिया मेरठ के ब्रिगेडियर बिक्रम पात्रा, कमांडेंट मिलिट्री अस्पताल मेरठ समेत अन्य अधिकारियों एवं भूतपूर्व सैनिकों की उपस्थिति में किया गया।
पूर्व सैनिक दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय व मेरठ छावनी स्थित सैनिक अस्पताल का यह एक प्रयास था जिसके द्वारा अपने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को एक अच्छा व स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में स्वास्थ्य संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर उसका वर्तमान में इस बीच रोकथाम व बेहतर इलाज के तरीके बताये इसके लिए एक सही मंच प्रदान किया। सोमवार को संपन्न स्वास्थ्य शिविर में नेत्र, ईएनटी, सर्जिकल, मेडिकल एवं रेडियोलाजी विशेषज्ञ उपस्थित रहे। यह चिकित्सा शिविर घर से आॅपरेशन थियेटर की एक पहल है, जिसके तहत मेडिकल चेकअप मुजफ्फरनगर में हुआ और अगर किसी मरीज का लम्बा इलाज होना है या सर्जरी है तो एक माह में सैनिक अस्पताल के द्वारा फोन से संपर्क किया जाएगा और इलाज/सर्जरी के लिए भर्ती किया जाएगा।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






