मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही समूचे उत्तर भारत में कई दिनों से जारी शीतलहर का प्रकोप सोमवार को राहत भरा साबित हुआ। आसमान में सूर्य उदय के साथ जनपद में पिछले कई दिनों से अत्यधिक ठंड के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित रहा था। ऐसे में अत्यधिक ठंड से बेहाल रहे लोगों को सोमवार में निकली धूप से चेहरों पर खुशी के साथ काफी राहत मिली। ऐसे में घरों से प्रतिष्ठानों के बाहर तक हर ओर पूरे दिन लोग धूप का आनन्द लेते रहे। वहीं बच्चे व बुजुर्गो के साथ-साथ युवा व महिलाओं ने भी धूप में बैठकर काफी राहत पाई। उधर, बाजारों में भी लोगों ने पहुंचकर अपनी जरूरतों का सामान खरीदा। कई दिनों बाद बाजारों में भी रौनक देखने को मिली।
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी व मैदानी इलाकों में जारी शीतलहर के बीच जनपद में सोमवार को सुबह सवेरे आसमान साफ होने पर सूरज निकला और धूप खिल उठी। इसके साथ ही पिछले कई दिनों से मौसम खराब के बीच हर ओर राहत भरा माहौल देखने को मिला। जिले में कई दिनों से जारी अत्यधिक ठंड के कारण लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा था। वहीं ऐसे में बच्चे व बुजुर्ग भी बीमार हो रहे हैं। सोमवार को धूप निकलने पर लोगों को काफी राहत मिली और बच्चों व बुजुर्ग तथा युवा व महिलाओं ने धूप में बैठकर आनन्द उठाया और कई दिनों से शीतलहर व ठंड की मार झेल रहे लोगों को धूप से काफी राहत मिली। अत्यधिक ठंड के कारणा तापमान में भी काफी गिरावट आ गयी थी। धूप निकलने पर युवाओं को मैदानों में क्रिकेट खेलकर आनन्द उठाते हुए देखा गया। यही नहीं मौहल्लों की गलियों में छोटे बच्चे भी क्रिकेट का आनन्द उठा रहे थे। सोमवार को तापमान अधिकतम 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 80 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






