क्रांति सेना महिलाओं को देगी जूडो कराटे का प्रशिक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। क्रांति सेना कार्यालय पर अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर स्थापना दिवस पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जूडो कराटे एक्सपर्ट एवं क्रांति सेना कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि क्रांति सेना अब समाज के सभी क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है। इसी कड़ी में वेद प्रकाश शर्मा के किए कार्य सराहनीय है।
कराटे एकेडमी निर्देशक वेद प्रकाश शर्मा ने घोषणा की कि क्रांति सेना के बैनर तले जल्द ही हिंदू लड़कियों-महिलाओं को जूडो कराटे का प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा, ताकि महिलाएं आत्मरक्षा के लिए सबल हो सकें। राष्ट्रीय महासचिव संजीव शंकर ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हिंदुओं का पारिवारिक रूप से संगठित होना आवश्यक है। ऐसी स्थिति में क्रांति सेना एकमात्र ऐसा हिंदू संगठन है जिसमें महिलाएं हिंदू हितों की रक्षा के लिए बराबर की हिस्सेदारी है। जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने कहा कि हमारे जनपद के सभी हिंदू गांवों में हमारा संगठन तैयार हो रहा है। नवयुवक सेना के गठन पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया। इस दौरान क्रांति सेना द्वारा महिला संगठन को मजबूती देने के लिए कार्यरत जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी व महानगर अध्यक्ष राखी प्रजापति को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आनंद प्रकाश गोयल, देवेंद्र चौहान, गौरव गर्ग, ओंकार पंडित, संजीव वर्मा, मंगतराम सोनकर, सोनू पालीवाल, नरेंद्र ठाकुर,आदित्य कश्यप, आशीष मिश्रा, ललित रोहिला, उज्ज्वल पंडित, राजेंद्र तायल, शैलेंद्र विश्वकर्मा, राकेश सोनकर,शालू चौधरी, सुनील प्रजापति, प्रभात, रावत, जंगी, चौधरी विपुल गुप्ता, प्रदीप जैन, बबलू ठाकुर पिंकू नवल, अंजू त्यागी, पूनम चल, पूनम राजपूत, मिथिलेश गिरी, कंचन, सविता गौतम,नरेश कुमार, सोनू सैनीआदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal