मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच नगरपालिका प्रशासन ने मुख्य मार्गों और प्रमुख बाजारों में चलाए जा रहे नाइट स्वीपिंग अभियान के तहत अब व्यापारियों-दुकानदारों को सड़क पर कूड़ा नहीं फैलाने, पालिका की गाड़ियों में कूड़ा डालने और दुकानों पर डस्टबिन रखने को जागरुकता अभियान चलाया। वहीं झांसी की रानी के पास स्थित शौचालय को टीम लगाकर साफ सफाई कराई गई।
नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि नाइट स्वीपिंग में लगातार शहर के मुख्य मार्ग व बाजारों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस बीच पालिका की टीम सफाई अभियान में जुटी है, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है। इसमें शिवचौक के आसपास के तमाम व्यापारियों को भी जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार ने व्यापारियों के बीच में पहुंचकर सफाई अभियान में सभी से इस अभियान में सहयोग मांगा। इसी बीच व्यापारियों की शिकायत का संज्ञान लेते हुए ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने झांसी की रानी के समीप स्थित शौचालय की सफाई कराई। यहां सफाई नायक दीपक कुमार के साथ में सफाई कर्मचारियों और शॉकिंग मशीन लगाकर सफाई कराई गई। अभियान के दौरान एनएसए डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि वार्ड 49 के अन्तर्गत शनिवार सुबह शिवचौक, भगत सिंह रोड व तहसील मार्किट के व्यापारियों के बीच पहुंच, सफाई के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। तहसील मार्किट में केवल 3 दुकानों पर डस्टबिन मिले। यहां कुछ व्यापारियों को डस्टबिन बांटे गये। मार्किट में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के साथ समस्त दुकानदारों को डस्टबिन रखने और कूड़ा नगर पालिका की गाड़ी को ही देने के लिए आग्रह किया। इसके साथ ही सभी व्यापारियों से सफाई में सहयोग की अपील की गई। नगर स्वस्थ्य अधिकारी ने बताया कि व्यापारियों को रात्रि में किसी तरह का कूड़ा करकट सड़कों पर नहीं डालने के लिए प्रेरित किया। उन्हें रात्रि में आने वाली गाड़ियों में ही कूड़ा देने के लिए कहा गया। अभियान में वार्ड 49 के सफाई नायक शिवकुमार, एमआईटूसी कंपनी के जोन इंचार्ज अनुभव त्यागी आदि मौजूद रहे।

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी
हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा






