मंसूरपुर-शाहपुर कट नेशनल हाईवे पर ओवर ब्रिज बनाने की भाकियू ने उठाई मांग

Share :

मुजफ्फरनगर। भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने नेशनल हाईवे मंसूरपुर में शाहपुर कट पर होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने आए दिन क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं के लिए ओवर ब्रिज को एक बेहतर विकल्प बताते हुए इसके निर्माण कराए जाने की मांग की।
शुक्रवार को भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान ने डीएम उमेश मिश्रा से मिलकर मंसूरपुर-शाहपुर कट पर दुर्घटना की संभावनाओं के चलते ओवर ब्रिज निर्माण से सैकड़ों परिवार को राहत मिलने के साथ मंसूरपुर शुगर मिल में गन्ना ले जाने के कारण होने वाली जाम की समस्या से मुक्ति के साथ क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलने की बात की। इस दौरान मुख्य रूप से मौ. अब्दुल्ला, विक्की, सलीम बालियान, पदम सिंह, प्रशांत बालियान, राजीव सिंह, कंवरपाल आदि मौजूद रहे।
बता दें, मुजफ्फरनगर जनपद में दो हाईवे को जोड़ने वाले इस शाहपुर-मंसूरपुर मार्ग को भविष्य में यदि राज्य राजमार्ग घोषित होते है तो शामली और मुजफ्फरनगर जनपदों के 13 गांवों के किसानों को भूमि अधिग्रहण का लाभ मिल जाने के साथ ही भाजू में दिल्ली- देहरादून के इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं नेशनल हाईवे से मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग के पानीपत- खटीमा हाईवे मार्ग में दिल्ली-देहरादून इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे, जनपद मुजफ्फरनगर में दिल्ली-हरिद्वार के नेशनल हाईवे को भी जोड़ता है। वहीं यह मार्ग शामली से कुड़ाना, आदमपुर, भाजू, भौराकलां के साथ मुजफ्फरनगर के शिकारपुर, आदमपुर, बसी कलां, चांदपुर बंसधाड़ा, पुरबालियान, मंसूरपुर गांव को जोड़ता है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व में क्षेत्रीय विधायक राजपाल सिंह बालियान भी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मां पत्र सौंप चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई