नाइट स्वीपिंग अभियान में हो रही परेशानी पर हुई कार्यवाही

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरीय क्षेत्र को क्लीन एंड ग्रीन बनाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच शहर के मुख्य मार्गों पर यहा-वहां कूड़ा करकट डालकर गन्दगी फैलाने वालों पर अब पालिका प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कड़ी में दोषी मिले दुकानदारों पर कार्रवाई किए जाने के तहत पहले चरण में भगत सिंह रोड के पांच दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए गंदगी पर जवाब मांगते हुए कार्यवाही की चेतावनी दी है, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मचा है।
नगरपालिका परिषद् ने नगर के मुख्य मार्गों को गंदगी से मुक्त करने का अभियान संवेदनशीलता के साथ चलाया है। इस कड़ी में नाइट स्वीपिंग अभियान सफलता की ओर अग्रसर है, इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है, लेकिन प्रतिदिन रात्रि में मुख्य मार्ग व बाजारों में सड़कों पर यहां वहां दुकानों के सामने ही कूड़ा करकट के ढेर लगे नजर आते हैं। ऐसे में नगरपालिका ने अब इसे रोकने के लिए कार्यवाही की है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि चेयरपर्सन और ईओ के निर्देशन में नगर क्षेत्र में नाइट स्वीपिंग अभियान जारी है। इसके साथ मुख्य मार्ग और बाजारों की सफाई पर विशेष जोर दिया गया है, पर नाइट स्वीपिंग अभियान के बाद भी मुख्य सड़कों पर कूड़ा डाला जा रहा है। ऐसे में ईओ के निर्देश पर ऐसे दुकानदारों को चिन्हित करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है, जिनकी दुकानों के आसपास मुख्य मार्ग व बाजार में सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। पहले चरण में घेर काले राय भगत सिंह रोड निवासी नरेश कुमार पुत्र बखतावर समेत पांच दुकानदारों को नोटिस भेजने के साथ गन्दगी फैलाने पर इन लोगों से जवाब तलब किया है। इनमें से नरेश कुमार ने जवाब दाखिल किया है, जिसमें कहा गया कि उनके द्वारा सड़क पर कूड़ा नहीं डाला जाता, बल्कि काफी समय से उनके मकान के पास ही कूड़ा डाला जाता रहा है, इसके लिए वो सभी को मना करते रहते हैं, लेकिन कोई नहीं मानता है, वो पालिका को गन्दगी हटाने में पूर्ण सहयोग को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई