लाखों के मशीनरी कबाड़ को देख, भड़की पालिका चेयरपर्सन

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन ने गुरूवार को पालिका परिसर का निरीक्षण करते हुए मिली खामियों पर अधीनस्थों को कड़ी फटकार लगाते हुए विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कार्यप्रणाली सुधारने की चेतावनी दी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के स्टोर में लाखों रुपये कीमत से खरीदी गई वेजीटेबिल कम्पोस्ट प्रोसेसिंग मशीनों को कबाड़ होता देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मशीनों को तुरंत कूकड़ा मंड़ी में स्थापित कराने के निर्देश दिये, ताकि वहां से निकलने वाले फल, सब्जी और फूलों के वेस्ट को प्रोसेस कराकर खाद बनाई जा सके। वहीं परिसर में साफ सफाई का अभाव मिलने और कार्यालयों में 3 दिनों से झाड़ू भी नहीं लगाये जाने की शिकायत मिलने पर उन्होंने सफाई कर्मियों को फटकार लगाई। साथ ही पीर के सामने स्थित स्थान पर पार्किंग बनाने को मंथन किया।
गुरूवार सवेरे पालिका पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सबसे पहले पार्क नम्बर एक की बाउण्ड्री निर्माण कार्य का मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। यहां पर पार्क में दो पहिया वाहनों की पार्किंग देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और रिकॉर्ड रूम प्रभारी लिपिक तनवीर आलम को वाहन हटवाने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने गेट नम्बर दो को बंद रखने और टाउनहाल में दो गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क नम्बर दो का निरीक्षण करते हुए वहां बड़े कूड़े वाहनों की पार्किंग को लेकर चीफ योगेश गोलियान के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए इन पार्कों की भी सीसी बाउण्ड्री और यहां सफाई कार्य के साथ ही इसे समतल करने के निर्देश दिए। यहां पर बने वाटर हार्वेस्टिंग हॉल का उपयोग न होने पर उन्होंने निर्माण और जलकल विभाग के सहायक अभियंताओं को मौके पर तलब करते हुए संचालन और उपयोग को लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि यह अनुपयोगी है तो इसे बंद करा कर पार्क समतल कराते हुए यहां पर पार्किंग स्थान बनाया जाये। टाउनहाल में यहां वहां बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क नहीं किया जायेगा। निर्माण विभाग ने परिसर में नवनिर्मित शौचालय में खामियां मिलने, मलबा नहीं हटाने पर एई निर्माण को मौके पर ही बुलाकर ठेकेदार के कार्य के प्रति नाराजगी प्रकट की। जर्जर छत को ठीक किये बिना ही कार्य कराया गया। छत ठीक कराने व छूटे कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही वाटर टैंक के नीचे बनाये गये जलकल विभाग के स्टोर का निरीक्षण करने और सफाई का अभाव मिलने और सामग्री को खुले में डालने जाने पर भी वो एई जलकल के प्रति नाराज दिखीं। मौके पर ही उन्होंने स्टोर की साफ सफाई कराये जाने और यहां पर निष्प्रयोज्य सामग्री की लिस्टिंग करते हुए रिपोर्ट देने तथा इस सामग्री को कम्पनी बाग में भेजने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जलकल के प्रथम तल पर बने कार्यालय में तीन दिनों से सफाई न होने की शिकायत पर उन्होंने सफाई कर्मियों को तलब करते हुए उन्हें लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यालयों की सफाई नियमित रूप से कराये जाने के निर्देश दिए।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि टाउनहाल परिसर में चल रहे निर्माण और सफाई कार्यों का जायजा लिया। यहां पर कुछ कमियां सामने आई, जिसे लेकर विभागीय अफसरों को निर्देश दिये हैं। जलकल विभाग के टंकी के नीचे बने स्टोर में सफाई व मरम्मत कराकर ठीक कराने, यहां डाले गये छप्पर के बजाए बैठने को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बीच मिली खामियों को ठीक करते हुए विभागीय स्तर पर रिपोर्ट तलब की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई