अब ग्राम पंचायतों में विकास के गुर सीखेंगे ग्राम प्रधान

Share :

मुजफ्फरनगर। उच्च न्यायालय के जारी आदेशों के चलते यूपी सरकार अब ग्राम प्रधानों को जूम ऐप से आॅनलाइन प्रशिक्षण देगी। गांवों में प्रधानी की जंग जीतने वाले इन जनप्रतिनिधियों को पंचायतों में विकास करने के गुर सिखाए जाएंगे। उत्तर प्रदेश पंचायती राज विभाग इसका कार्यक्रम तैयार कर रहा है। सोमवार से शुरू होने वाले इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 487 ग्राम प्रधानों की 04 बैचों में ब्लॉक स्तर के माध्यम से उक्त प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू होगी।
उच्च न्यायालय के जारी हुए आदेशों के क्रम में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक ने जनपद में समस्त ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। इस कड़ी में जूम मीटिंग ऐप के माध्यम से जनपद-मुजफ्फरनगर के 9 विकास खंडों के 487 ग्राम प्रधानों का 4 बैचों में 6 व 7 जनवरी को आॅनलाईन प्रशिक्षण जूम ऐप के माध्यम से उपनिदेशक (पंचायत) सहारनपुर मंडल सहारनपुर-प्राचार्य, जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर, शामली हरिकेश बहादुर के निर्देशन में मंडलीय कार्यालय से संपन्न होगी। इस आॅनलाइन प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा-15 के अनुसार ग्राम पंचायत के कार्य। पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 95(1)(छ) के प्राविधानुुसार प्रधान का पद से हटाया जाना। ग्राम प्रधान को स्वयं के आयकर रिटर्न दाखिल करने के साथ ही महिला ग्राम प्रधान को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दिये जाने के लिए उच्च न्यायालय द्वारा अपेक्षा की गई, ताकि प्रधानपति की अवधारणा को हतोत्साहित किया जा सके। विभाग की ओर से प्रशिक्षण के लिए ग्राम प्रधानों का 84 से 43 की संख्या में बैच बनाए गए हैं, जिसमें ब्लॉक स्तर पर इन ग्राम पंचायतों को जूम ऐप के जरिए गांवों में संचालित सभी विकास योजनाओं व उनके संचालन की विस्तार से जानकारी दिए जाने की योजना है। जनपद में शुरू इस पहल के बीच सोमवार 6 जनवरी को ब्लॉक बुढ़ाना व चरथावल ब्लॉक के ग्राम प्रधानों को प्रात: 11 बजे से जूम ऐप के माध्यम से बैच बनाकर जानकारी दी जाएगी। जहां जानसठ और मोरना ब्लॉक के ग्राम प्रधानों को उसी दिन दोपहर 2 बजे से जूम ऐप पर प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी है, वहीं 07 जनवरी को इसी तरह प्रात: 11 बजे से सदर मुजफ्फरनगर, पुरकाजी व बघरा ब्लॉक के प्रशिक्षण देने की तैयारी है। वहीं खतौली व शाहपुर ब्लॉक के ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण दो बजे दोपहर से किए जाने की योजना पंचायत राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने तैयार की है, ताकि राजनीति के प्रथम सोपान अपने अधिकार और कर्तव्यों को जानने के साथ गांव के गलियारों में नई सोच के साथ विकास की गंगा को बहाने के साथ पात्रों को आने वाले दिनों में सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई