खुले आसमान के नीचे कोई व्यक्ति सोता मिला तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार: एडीएम

Share :

मुजफ्फरनगर। शीत लहर के बीच कोई जनहानि न हो, इसके लिए जिले में अफसरों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। तहसील स्तर पर जहां एसडीएम व तहसीलदार के साथ स्थानीय निकाय के ईओ जरूरत मंदों को राहत पहुंचाने व उन्हें हानि से बचाने के लिये जिम्मेदार होंगे। प्रभारी अधिकारी आपदा व एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आश्रयहीन व्यक्तियों हेतु रैन बसेरों व शेल्टर होम की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। कोई भी व्यक्ति रात में सड़क अथवा फुटपाथ पर सोने के लिए बाध्य न हों तथा रात्रि भ्रमण के दौरान यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ पाया जाता है तो उसे निकटतम रैन बसेर में तत्काल पहुंचाया जाये। इन रैन बसेरों, शेल्टर होम में रूकने वाले कमजोर वर्ग के लोगों को ठंड से बचाने के लिए जरुरी उपाय नि:शुल्क किया जाये तथा रैन बसेरों के पास अलाव जलाने की व्यवस्था की जाये।
एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों, बस स्टेशनों, श्रमिकों के कार्य स्थल, बाजारों में अनिवार्य रूप से रैन बसेरों व शेल्टर होम संचालित किये जायें। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं एमडीए आदि विभागों का अपेक्षित सहयोग लिया जाये। रैन बसेरों व शेल्टर होम में जरूरतमंद व्यक्तियों, जिनके पास ठहरने की सुविधा नहीं है तथा विशेष रूप से जो चिकित्सा व रोजगार आदि के लिए बाहर से आये हैं उन्हें खुले में या फुटपाथ एवं सड़कों के डिवाइडर पर न सोना पड़े। उन्होंने बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में कलेक्ट्रेट में स्थापित इमरजेन्सी आॅपरेशन सेन्टर में 24 घण्टे संचालित हेल्पलाईन नम्बर 9412210080 से मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal