जाट महासभा ने दी चेतावनी, समस्या निदान न होने पर 20 को करेंगे मूर्ति का अनावरण

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र के गांव परासौली में भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह की प्रतिमा के दशकोंं बाद भी अनावरण न होने को लेकर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों के विरोध के बाद सोमवार को जनपद जाट महासभा इकाई ने डीएम दरबार पहुंच विरोध दर्ज कराया। इस दौरान डीएम को सौंपे शिकायती पत्र में जनपद जाट महासभा ने शासन-प्रशासन द्वारा कोई सकारात्मक पहल न होने की दिशा में 20 जनवरी को स्वयं ही पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण कर दिया जाएगा।

सोमवार को जनपद जाट महासभा के दर्जनों पदाधिकारियों ने अध्यक्ष धर्मवीर बालियान के नेतृत्व में डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की और उन्हें पूर्व पीएम स्व. चौ. चरण सिंह की प्रतिमा की दुर्दशा से अवगत कराते हुए इस दिशा में संज्ञान लेने की मांग की। जिलाध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि बुढ़ाना तहसील के गांव परासौली में हिंडन कृष्णा दोआबा नहर प्रणाली का लोकार्पण 15 जनवरी 2004 को तत्कालीन सिंचाई मंत्री अनुराधा चौधरी ने किया था। जहां पर विभाग द्वारा ही एक वाटिका का निर्माण कर उसमें चौ. चरण सिंह जी की मूर्ति स्थापित की गई थी। उन्होंने बताया कि लोवर खंड की जमीन पर स्थापित होने के चलते विभाग फैसला करेगा, लेकिन इसमें 20 वर्ष बाद आज तक भी अन्तिम फैसला नहीं हो सका, जिस कारण यहां किसान मसीहा स्व. चौधरी चरण सिंह की उक्त मूर्ति का अनावरण आज तक भी नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि ऐसी महान शख्सियत किसान मसीहा की मूर्ति विभाग की अनदेखी व उपेक्षा के कारण आज तक पन्नी में लिपटी हुई है जिस कारण चौधरी साहब के अनुयायियों व खासतौर पर जाट समाज में भारी रोष है। जनपद जाट महासभा शासन व प्रशासन से मांग करती है कि उक्त मूर्ति अनावरण में यदि किसी विभाग की कोई कानूनी बाधा है तो उसका निवारण कराकर मूर्ति का विधिवत अनावरण कराया जाए। यदि ज्ञापन के बाद भी सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं की, तो फिर जनपद जाट महासभा इसमें स्वयं अगवानी करते हुए 20 जनवरी को चौधरी साहब की मूर्ति का अनावरण करने का कार्य करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई