शिव सैनिकों ने औरंगजेब के पोस्टर पर बरसाए जूते-चप्पल

Share :

मुजफ्फरनगर। शिवसेना नेताओं ने गुरू गोविंद सिंह के चार साहिबजादों को याद करते हुए उनके शहीदी दिवस पर वीर बाल दिवस मनाते हुए इन चारों साहिबजादों को शहीद करने वाले मुगल शासकों के पोस्टरों को लेकर प्रदर्शन करते हुए उनकी जूतों से पिटाई की। इस दौरान शिवचौक स्थित तुलसी पार्क में गुरू गोविंद सिंह के चार साहबजादों के बलिदान सप्ताह पर सर्वप्रथम 4 साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद औरंगजेब और उसके क्रूर सेनापति वजीर खां के फोटो पर जूते मारते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान शिव सेना नेताओं ने गुरू गोविंद सिंह के 4 साहिबजादों के शहीदी दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाने की मांग उठाने वाले हिंदू नेता संजय अरोरा व हिंदू नेत्री सरिता अरोरा को भगवा पटका पहनकर सम्मानित किया।
तुलसी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना नेताओं ने कहा कि जो भी हिंदू वीर हिंदुत्व व मातृभूमि के लिए कार्य करेंगे, वे हमारे लिए अग्रणी व पूजनीय होगे। शिवसेना नेता मनोज सैनी ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह के साहबजादों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता और हिंदू समाज को औरंगजेब व उसके जैसे मुगलों द्वारा की गई हिंदुओं पर क्रुरता को नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि उसने इस्लाम के नाम पर कितनी बर्बरता से गुरू गोविंद सिंह के बच्चों का कत्ल किया था। किस तरह गुरू गोविंद सिंह के एक-एक साहिबजादे कई कई हजार मुगलों से लोहा लेते हुए शहीद हुए। किस तरह 5 वर्ष और 7 वर्ष के बच्चों को धर्म बदलने पर मजबूर किया, मगर वीर बहादुर बच्चों द्वारा धर्म बदलने को मना करने पर क्रूर औरंगजेब के आदेश पर वजीर खां ने जिंदा दीवार में चिनवा दिया। शिवसेना नेताओं ने एक सुर में सरकार से मांग करते हुए कहा कि देश में जो भी औरंगजेब के नाम से सड़क आदि हंै, उनके नाम बदले जाएं और औरंगजेब की मजार को तुरंत ध्वस्त किया जाए। इस दौरान डॉ. योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, राजेश कश्यप, पुष्पेंद्र सैनी, बिट्टू सिखेड़ा, बसंत कश्यप, रेनू चौधरी, नेहा गोयल, सुनीता मलिक, गुड्डी चौधरी, चित्रा गुप्ता, रश्मि कौशिक, निरुपमा गोयल, अंजू गर्ग, राजू सैनी, पंकज शास्त्री, कमलदीप, नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजू सैनी, टोनी शर्मा, अमरीश त्यागी, भारत राजपूत, सचिन कपूर, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal