मंत्री कपिल देव की मांग पर शीघ्र बनेगा मुज़फ्फरनगर से मेरठ तक 6 लेन हाईवे व ओवरब्रिज का होगा निर्माण

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गत दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर संधावली पुल को दोनों ओर बढाये जाने, मुजफ्फरनगर से मेरठ तक 6 लेन हाईवे तथा कूकड़ा-बिलासपुर चौक व मंसूरपुर में ओवरब्रिज बनाये जाने की मांग की थी। इसी क्रम में परिवहन मंत्री के निर्देश पर मुजफ्फरनगर पंहुची राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम ने मंत्री कपिल देव के सामने विस्तृत कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया।
मंत्री कपिल देव ने बताया कि नेशनल हाईवे के परियोजना निदेशक संतोष यादव से इस विषय में उनकी वार्ता हुई है और क्षेत्रवासियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कूकड़ा-बिलासपुर चौक पर ओवरब्रिज बनाये जाने के टेंडर शीघ्र ही आमंत्रित किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि लगभग 40 हजार की आबादी वाले गाँव कूकड़ा और बिलासपुर सहित आस-पास के क्षेत्रवासियों द्वारा आने जाने के लिए इसी चौराहे से होकर हाईवे का उपयोग किया जाता है। जिससे यहाँ हर समय जाम लगा रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात कर मंत्री कपिल देव ने बिलासपुर कट पर एक ओवरब्रिज का निर्माण कराये जाने की मांग की थी और परियोजना निदेशक NHAI मेरठ से भी वार्ता की थी। उनके इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लग चुकी है और शीघ्र ही इस कार्य की निविदा ऑनलाईन आमंत्रित की जाएगी। जानकारी देते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि इस कार्य के साथ-साथ संधावली पुल को दोनों ओर (रूडकी रोड-एटूजेड चौराहे तक व मेरठ रोड-गुप्ता रिजोर्ट के सामने तक) बढाये जाने व मंसूरपुर में जडौदा, मेडिकल कॉलेज के पास ओवरब्रिज बनाये जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मंत्री कपिल देव ने बताया कि मुजफ्फरनगर से मेरठ तक 6 लेन का हाईवे बनाया जाएगा ताकि आने जाने वाले यात्रियों के लिए निर्बाध व सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में यदि पैसा आबंटित किया जाता था, तो भी वो खर्च नहीं किया जाता था। योगी सरकार ने उस बचे पैसे का सदुपयोग किया है। आज हर सड़क का निर्माण हुआ है। ग्रामीण सड़कों सहित हाईवे का विकास व नवनिर्माण अभूतपूर्व गति से चल रहा है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, NH के वरिष्ठ अधिकारीगण, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal