डीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने मनाया रेड कलर डे

Share :

मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी सेक्शन के बच्चों के लिए रेड कलर डे का आयोजन किया गया। इस एक्टिविटी में सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए खेल खेल में प्रकृति में लाल रंग के महत्व को जाना। इस विशेष आयोजन के लिए बच्चों के क्लास रूम को लाल रंग के सुंदर गुब्बारो , रिबनस एवं स्ट्रिप्स से सजाया गया। बच्चों के क्लास रूम में प्रकृति से जुड़ी लाल रंग की वस्तुओं के क्राफ्ट एवं पोस्टर भी लगाए गए जिससे बच्चे प्रकृति में बिखरी लाल रंग की सुंदरता को अनुभव कर सकें। एक्टिविटी में बच्चे भी लाल रंग की खूबसूरत ड्रेसेज में सज कर के करके आए।

कार्यक्रम में बच्चों ने लाल रंग की फलों एवं सब्जियों की वेशभूषा पहनकर भी प्रकृति में उपस्थित लाल रंग की महत्ता को दर्शाया। लाल रंग का ताजा सेब बनकर आए अथर्व ,अश्वनी, रिद्धि,विहान एवं मिष्टी ने ने सभी को ताजे फल खाने का संदेश दिया। स्ट्रॉबेरी बनकर आई पल्लवी ने विटामिन से भरपूर खट्टी मीठी स्ट्रॉबेरी के फायदे गिनवाए। स्ट्रॉबेरी के रूप में ही सज कर आए पारस ने भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक फलों एवं सब्जियां की आवश्यकता समझाई। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन तथा स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रकृति प्रकृति में लाल रंग की सुंदरता एवं महत्ता को समझाया। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर श्रीमती संतोष जैन ने बच्चों को बताया कि प्रकृति में हर और लाल रंग की सुंदरता बिखरी हुई है। लाल रंग के फूलों की सुंदरता देखते ही बनती है।उगते सूरज का रंग लाल होता है। लाल टमाटर, लाल सेब , लाल अनार लाल तरबूज जैसे बहुत सारे पौष्टिक ‌फल एवं सब्जियां हमारे रोज के भजन का हिस्सा है। उन्होंने एक्टिविटी में उत्साह पूर्वक भाग लेने के लिए सभी बच्चों की प्रशंसा की। लाल रंग के क्राफ्ट एवं वस्तुओं तथा सजावटी गुब्बारो एवं स्ट्रिप्स से सजे हुए क्लासरूम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने एक्टिविटी इंचार्ज निशा कौशिक एवं हेमलता वर्मा की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक्टिविटी के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal