जिले में कई क्षेत्रों में एमडीए का गरजा महाबली मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। जनपद में कुकुरमुत्ते की तरह पनप रही अवैध कॉलोनियों पर लगाम लगाने की दिशा में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शुरू कवायदों के बीच गठित टीम ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर सैकड़ों बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। एमडीए की टीम द्वारा की गई उक्त कार्यवाही से जनपद में बिना मानचित्र स्वीकृत कराये अधिक धन कमाने की लालसा में सक्रिय कारोबारियों में हड़कंप सा मचा रहा। विभागीय टीम ने इस बीच अवैध निर्माण कार्यों में लगे लोगों को बिना स्वीकृत कॉलोनियों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी।
मंगलवार को एमडीए के जोन एक और जोन-तीन में एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीना के आदेशों पर जनपद में अभियान चलाया गया। इस दौरान एमडीए महाबली की जद में आई सैकड़ों बीघा भूमि में कराए अवैध निर्माण को धराशाई करने के साथ सख्ती के संकेत दिए। एमडीए विभाग की गठित टीम ने मंगलवार को अवैध भू-स्वामी व प्लॉटिंगकर्ता वैभव जैन और अमित बालियान आदि की ओर से एटूजेड रोड पर खसरा नंबर 2353 व 2354 में लगभग 16 बीघा भूमि पर बुलडोजर चलाया। वहीं अलमासपुर स्थित शोभाराम, विपिन कुमार आदि द्वारा खसरा नंबर 224 पर लगभग 07 बीघा, ग्राम मुस्तफाबाद भोपा बाईपास पुल के पास करीब 70 बीघा भूमि पर सचिन राणा, अमित तोमर और सुमित कुमार, नरेन्द्र, सुशील पुत्रगण रघुनन्दन आदि द्वारा ग्राम जट मुझेडा भोपा रोड़ पर स्थित ं लगभग 10 बीघा भूमि को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा एमडीए की टीम ने विनय प्रधान, कपिल मलिक, संदीप मलिक आदि द्वारा ग्राम मुस्तफाबाद मुजफ्फरनगर में लगभग 08 बीघा में अनाधिकृत रूप से प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त करते हुए अपनी सख्ती का परिचय दिया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये के बाद अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाए जाने पर ध्वस्तीकरण की कार्यवही की गई। एमडीए की टीम की ओर से मुजफ्फरनगर के जोन-1 व जोन-3 में उक्त 5 स्थलों पर करीब 111 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के विरूद्ध इस बीच ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कॉलोनी ध्वस्तीकरण की इस कार्यवाही में प्राधिकरण कार्यालय के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं प्राधिकरण टीम के साथ संबंधित थाने का पुलिस बल मौके पर उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

योग अपनाने से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभवः मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह-2026 के तहत सोमवार को कमला नेहरू वाटिका से योग जागरूकता अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम और ‘हर घर योगा, हर घर होगा’ के संदेश के साथ आयोजित कार्यक्रम में योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी

अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा-धर्मपाल सिंह

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ओबीसी समाज बैठक का आयोजन न्यू हरिद्वार स्थित सैन धर्मशाला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जाट समाज के अध्यक्ष चौधरी विनोद मलिक एवं संचालन सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते धर्मपाल सिंह ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग को संगठित होकर संघर्ष

चरथावल क्षेत्र में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज़, एसएसपी ने किया 3 टीमों का गठन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के थाना चरथावाल क्षेत्र के अंतर्गत भट्टे पर काम करने वाली एक युवती को जेसीबी चालक ने जंगल में ले जाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा

मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज जनपद मुजफ्फरनगर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजलहेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला तथा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य

किसानों को दी मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरकों के प्रयोग करने की तकनीकी जानकारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतों विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी,

कुंभ मेला एसएसपी ने सोमवती अमावस्या स्नान को परखी यातायात व्यवस्था

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अगले वर्ष आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए यातायात एवं भीड़ नियंत्रण योजना बनाने में जुटे कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अपनी टीम के साथ सोमवती अमावस्या स्नान के लिए लागू किए गए यातायात एवं भीड़ प्रबंधन प्लान का जायजा लिया। कुंभ मेला एसएसपी ने निरीक्षक योगेश देव एवं प्रतिसार निरीक्षक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal