मुजफ्फरनगर। सीएमओ सुनील तेवतिया ने रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलो, पीसीएस परीक्षा के परीक्षा केंद्रों, निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस व चिकित्सालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण की कड़ी में रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिखेड़ा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरांपुर में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेलों में पहुंचे। यहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि मेलों में समस्त स्वास्थ्य सेवाएं आम जनता को सुचारू रूप से मिले तथा उनमें किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। इसके अलावा सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने पीसीएस परीक्षा के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर वहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को कोई भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या आती है तो उसका सजगता एवं शीघ्रता के साथ तुरंत उपचार किया जाए। निरीक्षण के बीच सीएमओ द्वारा नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, आर्य समाज रोड पर डीएवी इंटर कॉलेज, डीएवी डिग्री कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ग्राम शेरनगर स्थित निर्माणाधीन ड्रग वेयरहाउस का निरीक्षण कर निर्माणाधीन एजेंसी को वेयरहाउस का कार्य शीघ्रता एवं गुणवत्तापूर्ण करने के लिए कहा। बाद में उन्होंने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर मरीजों से उनका हालचाल भी जाना। निरीक्षण के समय स्टेनो पाकेश कुमार उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






