अब पालिका टीओ ने नगर में 21 विज्ञापन एजेंसियों को भेजा नोटिस

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद क्षेत्र में कुकुरमुत्ते की तरह हर तरफ फैले अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ पालिका प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। बीते दिनों नगरपालिका के विस्तारित क्षेत्र एटूजेड रोड पर एक दर्जन विज्ञापन एजेंसियों के अवैध होर्डिंग्स पर चाबुक चलाने के बाद 21 विज्ञापन की एजेसियों को नोटिस जारी किए हैं। पालिका की इस कार्रवाई से अवैध कारोबार में लगे लोगों में भी हड़कंप मचा है। पालिका के कर निर्धारण अधिकारी की ओर से दिए नोटिस में 24 दिसम्बर तक नव विस्तापित क्षेत्र में कोई भी होर्डिंग्स अगर लगा है तो उसे हटाने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया है कि अन्यथा की स्थिति में दो वर्ष की क्षतिपूर्ति का तीन गुणा जुर्माना लगाने के साथ लगा होर्डिंग्स जब्त कर लिया जाएगा।
कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के नव विस्तारित क्षेत्र में पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप द्वारा किसी भी होर्डिंग्स या यूनीपोल को अनुमति देने से रोक दिया है। साथ ही इस क्षेत्र में अगर किसी विज्ञापन एजेंसी के द्वारा पूर्व में कोई होर्डिंग्स या यूनीपोल लगा रखा है, तो उसे वे स्वयं हटा लें, अन्यथा की स्थिति में ऐसी विज्ञापन एजेंसियों द्वारा 36 घंटों में होर्डिंग्स या यूनीपोल नहीं हटाया जाता तो 24 दिसम्बर के बाद पालिका प्रशासन को इन क्षेत्रों में कोई होर्डिंग्स या यूनीपोल लगा पाया जाता है तो एजेंसी के विरुद्ध दो वर्ष की क्षतिपूर्ति का तीन गुना जुर्माना लगाते हुए उक्त होर्डिंग्स या यूनीपोल को जब्त भी कर लिया जाएगा।
बता दें, व्यापारी नेता संजय मित्तल की शिकायत पर बीते दिवस एटूजेड कॉलोनी रोड पर मुख्य चौराहे पर अवैध होर्डिंग्स की शिकायत करते हुए नाराजगी जताई थी। इस बीच वहां वरिष्ठ भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अनिल ऐरन पहुंच गये थे। सभासदों ने भी अवैध होर्डिंग्स को लेकर कर निर्धारण अधिकारी के समक्ष कड़ा ऐतराज जताया। इसके बाद एटूजेड रोड के फुटपाथ पर नगरपालिका द्वारा साइड पटरी निर्माण के बीच यहां रातों रात विज्ञापन एजेंसियों ने बिना अनुमति के सड़क किनारे निर्माण को क्षतिग्रस्त करते हुए होर्डिंग्स ठोंक दिए। चेयरपर्सन को मिली शिकायतों के बीच तत्काल कर निर्धारण अधिकारी ने टीम के साथ मौके पर 12 होर्डिंग्स जब्त कराते हुए कार्यवाही की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal