बनाया इतिहास सिविल बार के अध्यक्ष सुनील मित्तल व महासचिव बने राजसिंह

Share :

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष-2025 के वार्षिक कार्यकारिणी के चुनाव में शनिवार को संपन्न हुई मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार मित्तल व महासचिव पद पर राजसिंह रावत विजयी घोषित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गर्ग, सह सचिव प्रशासन पर अभिषेक खन्ना व सह सचिव पुस्तकालय पद पर प्रवीर कुमार संगल ने जीत हासिल कर बार एसोसिएशन में कीर्तिमान सथापित किया। चुनाव परिणाम घोषित होते हुए समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाते हुए भव्य स्वागत किया। इस दौरान कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देते हुए मिष्ठान्न खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान समर्थकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सिविल भारतीय चुनाव में पहली बार ऐसा योग बना विपक्षी गुटका एक भी सदस्य चुनाव में जीत हासिल करने में सफल नहीं हो सका।
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष-महासचिव समेत 18 पदों पर मतदान के बाद शनिवार को प्रात: 10 बजे शुरू मतगणना में वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों के छह-छह पदों की गिनती होने के बाद मुख्य पदों की मतगणना शुरू हुई। एक-एक मतपत्र को पूर्ण पारदर्शिता से जांच करने पर गिनती की गई। गिनती के दौरान दोनों पक्षों की धड़कने बढ़ती रही। सायं तक प्राप्त चुनाव नतीजों में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर जहां सुनील कुमार मित्तल को 224 मत प्राप्त होने पर विजयी घोषित किया गया, वहीं अशोक कुशवाहा 117 मतों पर सिमट गए। वहीं महासचिव पद पर राज सिंह रावत को 193 व बिजेन्द्र सिंह मलिक को 149 मत प्राप्त हुए। बिजेन्द्र मलिक इस बार चुनाव हार गए। उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा 236 मतों के साथ विजयी और सुनील कुमार गुलियान 103 मत पाकर चुनाव हार गए। कोषाध्यक्ष पद पर राधे श्याम गर्ग को 232 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निपुण जैन 111 मत ही पा सके। सह सचिव प्रशासन पद पर अभिषेक खन्ना 192 मत व अन्नु कुच्छल 147 मत ही प्राप्त कर सके। वहीं सह सचिव पुस्तकालय पद पर प्रवीर कुमार संगल को 204 मत व धु्रव कुमार मित्तल को 128 मत प्राप्त हुए। शनिवार को घोषित चुनाव परिणाम में वरिष्ठ सदस्य के 6 पदों पर अब अनीता रानी को 220, चन्द्र प्रकाश जैन को 213, कुलदीप सिंह को 212, सोहन लाल को 212, राजेन्द्र कुमार-197, विजय कुमार को 195, अरविन्द कुमार-106, देव शर्मा-123, हरीश कुमार-110, खुशबू सिंह-120, सतेन्द्र कुमार-118 व विपिन कुमार-120 मत प्राप्त हुए। वहीं कनिष्ठ सदस्य पद पर कु. अनु को 241, कृष्ण पाल को 201, नैना त्यागी को 223, राकेश कुमार को 205, संजीव कुमार कंसल को 209 व सुनील कुमार को 211 मत प्राप्त करने के साथ विजयी घोषित किए गए। वहीं अनिल कुमार-109, कु. अन्नु रानी-130, हिमांशु कुमार-114, रजत कुमार-101 व संत कुमार को 110 मत पर संतोष करना पड़ा।
एल्डर चुनाव कमेटी चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी व चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, बिजेन्द्र प्रताप ने बताया कि सिविल बार एसोसिएशन वर्ष 2025 की कार्य कारिणी के लिए शुक्रवार को संपन्न मतदान में 390 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं द्वारा किए मतदान के बाद शनिवार को संपन्न मतगणना में सुनील कुमार मित्तल अध्यक्ष व महासचिव पद पर राज सिंह रावत ने विजयश्री प्राप्त की। चुनाव अधिकारियों ने सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal