राहुल गांधी के पोस्टर पर किया जूते-चप्पल व झाडू से वार

Share :

मुजफ्फरनगर। संयुक्त हिन्दू मोर्चा के बैनर तले संस्थापक मनोज सैनी के आह्वान पर हिन्दू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष कमलदीप , हिंदू क्रांति सेना कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी रेनू चौधरी के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए झांसी की रानी चौक पर पहुंच, राहुल गांधी के पोस्ट पर जूते-चप्पल व झाड़ू बजाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के पोस्ट के दो टुकड़े करने के साथ जमकर नारेबाजी की।
शिवसेना के प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने संयुक्त रूप से अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि सांसद राहुल गांधी सदन में नेता प्रतिपक्ष होने के बाद उनका व्यवहार एक छिछोरे नेता के रूप में देखने को मिला। जिस तरह उन्होंने सदन में सांसद प्रताप सारंगी व मुकेश राजपूत को धक्का देकर गिरा दिए और सदन के सांसदों को चोटिल किया इससे स्पष्ट होता है कि उनके लिए सदन की कोई गरिमा माननीय नहीं रखती। सांसद राहुल गांधी संविधान व भीमराव अंबेडकर की आड़ में हिंदू-हिंदू को आपस में बांट कर लड़वाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब वर्ग विशेष समुदाय द्वारा किसी दलित हिंदू भाई पर अत्याचार होता है तो राहुल गांधी मौन अवस्था में चले जाते हैं और जब किसी हिंदू के साथ दलित हिंदू के बीच में कुछ छोटा-मोटा मनमुटाव होता है तो उसे छाती पीट पीट कर आग में घी डालने का कार्य करते हैं इससे स्पष्ट होता है कि क्रिश्चियन राहुल गांधी एक षड्यंत्र के तहत हिंदुओं को आपस में लड़ा कर देश में द्वेष भावना फैलाना चाहते हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने शासन काल के 70 वर्षों में दलित हिंदू को कभी कोई मान सम्मान नहीं दिया। अब भाजपा छुआछूत-जातिवाद मिटा कर हिंदू-हिंदू भाई-भाई का नारा लगा रही है, जो कांग्रेसियों को हजम नहीं हो रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से अवनीश चौहान, पंकज भारद्वाज, पुष्पेंद्र सैनी, आशीष शर्मा, रविंद्र नायक, नेहा गोयल, सुनीता मलिक, ममता महेश्वरी, भावना सिंह, सनी वर्मा, रविंद्र सैनी, मोनू चौधरी, सुमित सेन, राजकुमार, दीपक, सुनील, जितेंद्र गोस्वामी, मोनू बिलटोरिया, भरत खोखर, अमन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal