मुजफ्फरनगर। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार 22 दिसम्बर को जनपद में होने वाली उ. प्र. लोक सेवा आयोग लखनऊ की पीसीएस प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जनपद मुजफ्फरनगर में अत्यधिक संख्या में अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। ऐसे में यदि किसी अभ्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने के संबंध में रूट चार्ट, रूकने अथवा परीक्षा केन्द्र खोजने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो इसके समाधान हेतु कलक्ट्रेट परिसर में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट के कन्ट्रोल रूम का नं.-0131-2436918 एवं 9412210080 है। यदि इस बीच किसी भी परीक्षार्थियों द्वारा उक्त कन्ट्रोल रूम के नम्बरों पर सम्पर्क कर उपरोक्त सूचना प्राप्त कर सकते हंै।

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा






