पीसीएस प्री परीक्षा निर्विघ्न सम्पन्न कराने को तैयार जिला प्रशासन

Share :

मुजफ्फरनगर। आगामी 22 दिसंबर को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में होने जा रही पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर शुक्रवार दिनभर परीक्षा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं पर आॅनलाइन मंथन किया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने परीक्षा से जुड़े हर मुद्दे पर मंथन करने के साथ इससे जुड़ी सुरक्षा पर अधीनस्थों से घंटों तक चर्चा करते हुए हर स्थिति पर पुख्ता इंतजाम किए जाने पर जोर दिया। उधर, एसएसपी ने भी पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी के प्रति कर्तव्यबोध का अहसास कराते हुए दिशा निर्देश दिए।
यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार 22 दिसम्बर को प्रदेश के तमाम जनपद के साथ जिले में कुल 22 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में संपन्न कराए जाने की तैयारी है। उक्त परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से एडीएम ई. नरेन्द्र बहादुर सिंह ने आॅनलाइन सैक्टर मजिस्ट्रेटों व केंद्र व्यवस्थापकों से विचार मंथन किया। वहीं दूसरी ओर एसएसपी अभिषेक सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन में उक्त परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था को ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ कर रवाना किया। एसपी नगर सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी व्योम बिंदल, सीओ नई मण्डी रुपाली राव, सीओ सदर राजू कुमार, सीओ फुगाना संतप्रसाद उपाध्याय समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को परीक्षा हेतु आने वाले अभ्यर्थियों की विधिवत चेकिंग करने, कहीं भी फर्जीवाडे की सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही करने, परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात पुलिस बल को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने, यातायात व्यवस्था बनाये रखने, स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र लाने व उत्तर पुस्तिका स्ट्रांग रूम तक पुलिस सुरक्षा में ले जाते विशेष सावधानी बरतने तथा राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा की संवेदनशीलता के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों पर लगे पुलिस बल को चेक करने समेत अन्य दिशा-निर्देश दिए।
उधर, एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह ने आॅनलाइन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए क्रमवार सैक्टर मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ ड्यूटी में लगे बड़े अधिकारियों से बिन्दुवार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने तहसीलवार की समीक्षा में प्रत्येक केन्द्र व्यवस्थापक से अब तक की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ हर बिन्दु पर फिर से एक बार समीक्षा करने पर जोर दिया। परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जुटे अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उक्त परीक्षा में हर स्थिति पर इस बार नजर रखने के साथ दोषियों पर कार्यवाही करने में अधिकारी लापरवाही नहीं करेंगे और न ही कोई गड़बड़ी होने दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रमिक दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा पर एसडी पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग मुजफ्फरनगर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतिवर्ष 1 मई को मनाए जाने वाले इस दिवस का उद्देश्य श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। इस अवसर पर कक्षा

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal