मुजफ्फरनगर। टाउनहाल प्रांगण में बुधवार रात्रि तृतीय श्री श्याम संकीर्तन में बाबा श्याम का भव्य गुणगान कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजन मंडल के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, उद्यमी भीम कंसल समेत बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करवाकर विद्वान पंडितों के द्वारा बाबा श्री श्याम की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई।
टाउनहाल प्रांगण में श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार नई मंडी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में बाबा श्याम के भजनों का शुभारंभ करते हुए भीलवाड़ा राजस्थान के मारवाड़ी चंग धमाल राघव दाधीच एवं श्रीधाम बरसाना की भक्ति गायिका रिया ब्रजवासी ने श्याम भजनों के माध्यम से यहां मौजूद श्याम भक्तों को भजन सुनाकर बाबा के दरबार में अपनी हाजरी लगाई। भजनों की रसधारा प्रवाहित होने के बाद टाउनहाल प्रांगण में मौजूद रहे श्रद्धालु अपने स्थान से मानो चिपक कर बैठ गए। टाउनहाल प्रांगण में इस बीच श्री श्याम बाबा की भक्ति में डुबकी लगाते भक्तों ने केसर चन्दन चंग धमाल के साथ भव्य रूप से सजे बाबा के दरबार में छप्पन भोग, इत्र व पुष्प वर्षा के बूते भक्ति की गंगा में श्रद्धालुओं को पूरी रात्रि भाव विभोर किए रखा। भक्ति गंगा में डुबकी लगाने के बाद बाबा श्याम की आरती के बाद श्री श्याम जी का प्रसाद वितरित किया गया।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






