मौनी अमावस्या पर अद्भुत संयोग, ज्योतिषाचार्य से जानें स्नान-दान मुहूर्त

Share :

स्नान, दान और पुण्य की मौनी अमावस्या सर्वार्थ सिद्धि योग लेकर आ रही है। खास संयोग में आने से इसका महत्व और बढ़ गया है। मौनी अमावस्या सर्वार्थ सिद्धि योग में वरदान लेकर आ रही है। इसके चलते यह पवित्र नदी में स्नान और दान, पुण्य करने से भक्तों के लिए कई गुना फलदायी साबित होगी। इस दिन मौन रहकर गंगा या किसी नदी में स्नान करने की परम्परा है। मान्यता है कि मकर राशि में मौनी अमावस्या का आगमन जब भी होता है तो सूर्य और चंद्रमा गोचरवश एक साथ होते हैं।

इस बार 09 फरवरी शुक्रवार को सुबह 7:23 मिनट से मौनी अमावस्या की तिथि शुरू हो रही है, जो शनिवार 10 फरवरी को सुबह 4:28 बजे समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि के अनुसार, मौनी अमावस्या 10 फरवरी को जरूर है, लेकिन इसकी पूरी तिथि 09 फरवरी को मिल रही है। इसलिए तर्पण और स्नान दान के लिए 09 फरवरी को अमावस्या उत्तम है। पंडित धर्मेन्द्र झा ने जानकारी देते हुए बताया कि मौनी अमावस्या पर इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

यह योग सुबह 07 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा। इस योग में पूजा का विशेष विधान है। इस योग को किसी भी शुभ कार्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ग्रहों की स्थिति के बारे में कहा जाए तो इस दिन ग्रहों के राजकुमार अस्त हो रहे हैं। बुध 09 फरवरी को मकर राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद 11 फरवरी को शनि अस्त हो रहे हैं। इसलिए मौनी अमावस्या पर किया गया दान बहुत फलदायी माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal