सिविल बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूर्ण

Share :

मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन मुजफ्फरनगर की कार्यकारिणी वर्ष 2025 के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस बीच एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता व मुख्य चुनाव अधिकारी जैगम मियां जैदी की देखरेख में बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए जांच के बाद 36 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र सही पाए गए।


सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को विभिन्न पदों पर अधिवक्ताओं द्वारा सभागार में ग्रुप से जुड़े अधिवक्ताओं के साथ पहुंचकर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद पर 2-2 नामांकन तथा वरिष्ठ सदस्य पद पर 12 व कनिष्ठ सदस्य पद पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद जांच में सही पाए गए दावेदारों में सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अशोक कुशवाहा व सुनील कुमार मित्तल दो प्रत्याशियों और उपाध्यक्ष पद पर संजय शर्मा, सुनील कुमार गुलियान के साथ महासचिव पद पर बिजेन्द्र सिंह मलिक व राज सिंह रावत ने अपनी दावेदारी पेश की। इसके अलावा सहसचिव प्रशासन पद पर अन्नू कुच्छल व अभिषेक खन्ना, सहसचिव पुस्तकालय पद पर ध्रुव कुमार मित्तल व प्रवीर कुमार संगल तथा कोषाध्यक्ष पद पर निपुण जैन व राधेश्याम गर्ग ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य पद पर अनीता रानी, अरविन्द कुमार, चन्द्र प्रकाश जैन, देव शर्मा, हरीश कुमार, कुलदीप सिंह, खुशबू सिंह, राजेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार, सोहन लाल, विजय कुमार व विपिन कुमार एवं कनिष्ठ सदस्य पद पर अनिल कुमार, कु. अनु, कु. अन्नु रानी, हिमांशु कुमार, कृष्ण पाल, कु. निषा सैनी, नैना त्यागी, राकेश कुमार, रजम कुमार, संत कुमार, संजीव कुमार कंसल व सुनील कुमार आदि ने नामांकन किया।
एल्डर चुनाव कमेटी के अवध बिहारी लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी व चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी, बिजेन्द्र प्रताप एड. ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के नामांकन जांच प्रक्रिया में सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिविल बार एसोसिएशन का मतदान 20 दिसम्बर व मतगणना 21 दिसम्बर को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal