चेयरपर्सन ने किया एलईडी लाइट टेंडर निरस्त, कंपनी ब्लैकलिस्ट

Share :

मुजफ्फरनगर। मार्ग प्रकाश विभाग में 3 हजार नग 45 एलईडी लाइटों की आपूर्ति हेतु फार्म द्वारा प्राप्त सैंपल के 130 ल्यूमिनर पर वॉट एवं गुणवत्ता की जांच में लोक निर्माण विभाग लखनऊ की जांच रिपोर्ट के बाद ईओ की संतुश्टि पर पालिका चेयरपर्सन ने निविदा को निरस्त करने के साथ मै. एस एस इंटरप्राइजेज फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इसके साथ ही तत्कालीन मार्ग प्रकाया लिपिक गोपीचन्द वर्मा के विवरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित करने के लिए ईओ को निर्देशित किया गया है। पालिका भाजपा सभासद देवेश कौशिक द्वारा की गई शिकायत पर एलईडी लाइट प्रकरण की जांच पूर्ण होने के बाद उक्त जांच रिपोर्ट ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने उक्त टेंडर को निरस्त करने के साथ ही उक्त कम्पनी को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति करते हुए चेयरपर्सन को पत्र भेजा था।
पालिका के भाजपा सभासद देवेश कौशिक ने पथ प्रकाश में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जैन पोर्टल पर 3 हजार एलईडी स्ट्रीट लाईट की निविदा आमंत्रित की गई थी। मामले की जांच लखनऊ लोक निर्माण विभाग विद्युत अनुभाग द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने अपनी रिपोर्ट पालिका प्रशासन को भेज दी थी, जिसमें काफी गड़बड़ी प्रकाश में आयी थी। वहीं बुढ़ाना एसडीएम न्यायिक व बिजली विभाग के एक्सईएन द्वारा भी मामले की जांच की जा रही थी। ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने इस मामले में उक्त टेंडर को निरस्त करने के साथ कम्पनी को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति करते हुए चेयरपर्सन को रिपोर्ट भेजी थी। सोमवार सायं को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने उक्त कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही टेंडर निरस्त कर दिया है। यही नहीं चेयरपर्सन ने इस मामले में पालिका में तत्कालीन मार्ग प्रकाया लिपिक गोपीचन्द वर्मा के खिलाफ ईओ पालिका को कार्यवाही किए जाने के लिए निर्देश दिए हैं। पालिका प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से भविष्य में भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी-कर्मचारी और ठेकेदार पर अंकुश लगेगा, पालिका में जीरो टारलेंस अभियान को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal