चेयरपर्सन ने किया पालिका कार्यालय का निरीक्षण

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका चेयरपर्सन ने सोमवार सुबह टाउनहाल पहुंच कर पालिका के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए पालिका अफसरों व कर्मियों की उपस्थिति को परखा। वहीं विभागीय कार्यों की प्रगति को लेकर उन्होंने तमाम पटलों पर पहुंच, जानकारी ली। वहीं शहर की सफाई व्यवस्था, निर्माण कार्य व पथ प्रकाश के शुरू कार्यों की प्रगति को लेकर अद्यतन स्थिति को जाना। यहां पर लेट लतीफ कुछ कर्मचारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने नसीहत भी दी।
पालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सोमवार सुबह करीब दस बजे टाउनहाल पहुंची और उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति को परखने के लिए उपस्थिति पंजिका कब्जे में लेते हुए जांच की। निरीक्षण के दौरान कई कर्मी दफ्तर नहीं पहुंच पाये थे, लेकिन थोड़ी देर में ही वे ड्यूटी पर पहुंच गए। इस बीच देरी से आने के लिए चेयरपर्सन ने उन्हें कार्य के प्रति जवाबदेह बनने की नसीहत देते हुए कहा कि यदि सुधार नहीं हुआ तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। इस बीच उन्होंने पथ प्रकाश, स्वास्थ्य विभाग एवं जलकल आदि कार्यालयों का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता की शिकायतों का निस्तारण करने, साफ सफाई और पेय जलापूर्ति के साथ पथ प्रकाश की व्यवस्था व प्रस्तावित कार्यों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, अन्नू कुरैशी, अमित पटपटिया, शलभ गुप्ता एड, चीफ योगेश गोलियान मौजूद रहे।
इसके बाद उन्होंने शाम के समय कम्पनी बाग का निरीक्षण करते हुए वहां चल रहे कार्यों व सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने यहां मालियों और सफाई कर्मियों की हाजिरी चैक की। सफाई पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यहां किसी भी स्तर पर इसमें चूक न की जाये। इस दौरान यहां अर्वाचीन पब्लिक स्कूल-इण्टर कॉलेज के बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश भारत व स्काउट गाइड के चल रहे शिविर में भी चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भारत भूषण अरोरा ने उनका व सभासदों राजीव शर्मा, मनोज वर्मा का कॉलर भेंट कर सम्मान किया। स्काउट एवं गाइड ने यहां पर कैम्पिंग का शानदार प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal