आउटसोर्स सफाई कर्मियों की हुई जीआईसी में शिनाख्त परेड

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका के आउट सोर्स सफाईकर्मियों के रूप में मैन पॉवर उपलब्ध कराने वाली दिल्ली की कंपनी के कार्य का सच जानने को रविवार सुबह पालिका ईओ ने जीआईसी मैदान पर पालिका को सफाई कार्य के लिए 55 वार्डों और नाला गैंग के रूप में आपूर्ति किए जा रहे 369 आउटसोर्सिंग कर्मियों की शिनाख्त परेड कराई। इस बीच गैरहाजिर मिले तीन कर्मियों को हटाने के निर्देश मौके पर दिए गए।
नगरपालिका परिषद् में सफाई कार्य के लिए अनुबंध के तहत दिल्ली की अलर्ट सिक्योरिटीज कंपनी द्वारा 369 सफाई कर्मियों को आउटसोर्स पर उपलब्ध किया गया हैं। इन सफाई कर्मचारियों को जरुरत के अनुसार सभी वार्डों में बांटा है ताकि सफाई व्यवस्था को और सुचारू बनाया जा सके, लेकिन यह शिकायत मिलती रही है कि आउटसोर्स सफाई कर्मी संख्या बल के सापेक्ष उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एक ही कर्मचारी कई वार्डों में दिखाकर भुगतान मांगा जाता है। इसका सत्यापन कराने के लिए रविवार को ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जीआईसी मैदान पर सभी 55 वार्डों व नाला गैंग में लगे आउटसोर्स सफाई कर्मियों की शिनाख्त परेड सफाई नायकों के साथ कराई। इस बीच प्रत्येक वार्ड में लगे आउटसोर्स सफाई कर्मियों को उनके सफाई नायक के साथ सूची के अनुसार हाजिरी ली और उन्हें आई कार्ड, आधार कार्ड तथा बैंक पास बुक जैसे दस्तावेजों के आधार पर परखा गया। सभी कर्मियों को एपरिन, वर्दी, आई कार्ड के साथ बुलाया गया था। इस दौरान एनएसए डॉ. अतुल कुमार, चीफ योगेश गोलियान, सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल, आईटी आॅफिसर प्रियेश कुमार आदि मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के दिशा निर्देशन में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की खातिर नगर पालिका क्षेत्र में नियमित सफाई कर्मियों के साथ संविदा व आउट सोर्स सफाईकर्मियों को भी लगाया गया है। वर्तमान में पालिका द्वारा अलर्ट सिक्योरिटीज प्रा. लि. नई दिल्ली से अनुबंध के तहत 369 आउटसोर्स सफाई कर्मियों की सेवा जारी है। लगातार मिल रही शिकायत कि कंपनी संख्या बल के अनुपात में कर्मियों को उपलब्ध नहीं करा रही है, जबकि वेतन पूरा मांगा जाता है। कंपनी का 2 माह का वेतन अभी बकाया है, क्योंकि पूरे दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये थे, कंपनी द्वारा वेतन डिमांड के बाद तयशुदा संख्या बल के आधार पर कर्मियों की शिनाख्त परेड कराई, जिसमें 3 कर्मी नदारद मिले हैं, इनमें वार्ड 33 से पुरोहित उटवाल पुत्र प्रमोद उटवाल, वार्ड 29 से सर्वेश पुत्र जोगीराम व वार्ड 23 से श्रीकांत पुत्र राज कुमार शामिल हैं। इन्हें तत्काल हटाने के निर्देश कंपनी को दिए हैं। साथ ही वार्डों में तैनात आउटसोर्स सफाई कर्मियों की सफाई नायक के साथ फोटो ली है। यह फोटो बैनर के रूप में वार्ड में लगाने के साथ स्वास्थ्य विभाग रिकार्ड में लगाई जायेगी और आउटसोर्स कर्मी का वार्ड से तबादला नहीं किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा: आलोक शर्मा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मोदी सरकार के 12 साल को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से गुजर रहा है, जनता महंगाई के बोझ तले दबी है, युवाओं का भविष्य पेपर लीक जैसे कांडो से बर्बादी के कागार पर पहुंच रहा है और किसान

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal