शोक सभा में प्रमोद जैन को दी कुटेसरा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share :

मुजफ्फरनगर। युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन के ताऊजी समाजसेवी और शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले प्रमोद कुमार जैन की रविवार को शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें परिवार के लोगों के साथ समाज के लोगों ने भारी संख्या में पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत प्रमोद जैन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा नेता विकल्प जैन के ताऊ प्रमोद कुमार जैन पुत्र स्व. नन्हे मल जैन निवासी कुटेसरा अपने सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे और वर्तमान में जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा प्रबंध समिति में उप प्रबंधक के पद पर अपनी सेवा प्रदान करते हुए कुटेसरा में शैक्षिक गुणवत्ता का वातावरण और शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के प्रयासों में जुटे हुए थे। विगत 11 दिसम्बर को उनका आकस्मित निधन हो गया। रविवार को जनता इंटर कॉलेज कुटेसरा में प्रमोद कुमार जैन की रस्म पगड़ी हुई। इस शोक सभा में जनपद मुजफ्फरनगर के साथ दूर दराज से भी लोग पहुंचे। लोगों ने प्रमोद कुमार जैन के जीवन दर्शन को सभी के सामने रखते हुए समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में किए उनके योगदान का उल्लेख करते हुए भावपूर्ण स्मरण के साथ अपनी शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्य रूप से दिवंगत प्रमोद जैन के पुत्र अचल कुमार जैन, सरिता, भतीजे पूर्व सभासद विकल्प जैन, सभासद सीमा जैन, भाई विनोद जैन, सुबोध जैन, अनिल जैन, अर्जुन जैन, विपुल जैन, नितिन जैन, पुरू जैन, मनु जैन समेत पालिका वार्ड सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, रवि कांत शर्मा, हनी पाल, रजत धीमान, अनिल ऐरन, अमित भारद्वाज, जितेन्द्र नामदेव, विपुल मोहन, अमर चौधरी, जितेन्द्र जैन दिल्ली, अमरेश जैन पुरबालियान, संधी जैन आईआरएस आदि सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए परमेश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना हो रहा साकार-सतपाल महाराज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद के प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त, सक्षम और स्वाभिमानी भारत का सपना साकार हो रहा है। उनके मार्गदर्शन में

भारतीय जागरूकता समिति ने किया राज्यमंत्री नितिन गौतम का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय जागरूकता समिति ने राज्य मंत्री नितिन गौतम का स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष हाईकोर्ट के अधिवक्ता ललित मिगलानी ने नितिन गौतम को पटका एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नितिन गौतम को राज्यमंत्री का दर्जा प्रदान कर सरकार ने हरिद्वार के युवा वर्ग को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal