चरथावल में 17 दिसम्बर की हिन्दू महापंचायत स्थगित, होगी अब धन्यवाद सभा

Share :

मुजफ्फरनगर। माल वाहक वाहन-बुलेरो गाड़ी की टक्कर के बाद मारपीट मामले में दर्ज हुए मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित हिंदू संगठनों और राजपूत समाज के लोगों द्वारा की जा रही पुलिस प्रशासन के विरुद्ध मंगलवार की हिन्दू महापंचायत अब स्थगित कर दी गई है। उक्त मामले में नगर पंचायत चरथावल के चेयरमैन सहित कई आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के बाद यह निर्णय लिया गया। हालांकि अब हिन्दू महापंचायत के बजाए यहां धन्यवाद रैली का आयोजन करने का दावा समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने किया हैं। आगामी 17 दिसम्बर को होने वाली महापंचायत को लेकर हिंदू संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अपना समर्थन देने के साथ पूर्व में भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम से मिलकर महापंचायत को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाई।
बता दें, बीते दो दिसम्बर की सायं राजीव कुमार पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम दूधली ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि वो अपने साथियों के साथ बुलेरो में सवार होकर सहारनपुर जनपद के गांव मुश्कीपुर जा रहे थे। इसी बीच चौकड़ा मार्ग पर एक माल वाहक वाहन चालक इसरार ने गाड़ी में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपी चालक द्वारा उनकी गाड़ी में बैठे अन्य व्यक्तियों और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को लेकर थाने आ गई थी, जहां फिर से दोनों पक्ष भिड़ गये और मारपीट हुई। पुलिस ने मामले में राजीव राणा की तहरीर में चरथावल नगर पंचायत के चेयरमैन इस्लामुदीन पर भी भीड़ के साथ थाने का घेराव कर उन पर हमला करने के आरोप लगाते हुए उनके साथ में 4 लोगों को नामजद करते हुए 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अगले दिन दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। राजीव राणा के समर्थन में हिंदू संगठनों और दूसरे राजपूत समाज के लोगों के संगठनों ने आकर पुलिस प्रशासन पर आरोपियों को बचाने के आरोप लगाये और 17 दिसम्बर को दूधली गांव में हिंदू महापंचायत का ऐलान करते हुए पुलिस पर दबाव बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal