मुजफ्फरनगर। ब्लॉक चरथावल के ग्राम रोनी हरजीपुर भमेला समेत दर्जनों गांवों में भाजपा नेता सुभाष चौहान ने आगामी 17 दिसंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सनातनी हिंदू वीरों से महापंचायत में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर महाराणा प्रताप संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र मुखिया, प्रधान नेत्रपाल, अखिल भारतीय करणी सेना के युवा जिला अध्यक्ष धीरज राणा समेत भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
भाजपा नेता सुभाष चौहान ने चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम रोनी, हरजीपुर, भमेला, तितावी क्षेत्र के नंगला पिथोरा और पीपलहेड़ा गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों को महापंचायत की अहमियत समझायी। उन्होंने कई स्थानों पर क्षेत्र के प्रधानों के साथ बैठक कर महापंचायत को सफल बनाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह महापंचायत समाज की एकता व सनातनी परंपराओं को सुदृढ़ करने का माध्यम बनेगी। उन्होंने ग्रामीणों से महापंचायत में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






