शनि शिला स्थापना की शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर। कच्ची सड़क स्थित मंदिर में भगवान शनिदेव की शिला की स्थापना के अवसर पर मंदिर परिसर से शनि शिला शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। इस बीच श्रद्धालुओं के रूप में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा शुभारंभ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया।इस बीच महिलाओं ने अपनी भागीदारी करते हुए भगवान शनिदेव की महिमा का गुणगान किया। शोभायात्रा में इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते-नाचते चल रहे थे। इस दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियों ने भी भक्तों को आकर्षित किया।
शनिवार को कच्ची सड़क मां भगवती शिव मंदिर केवलपुरी से न्याय के देवता शनिदेव की शनि शिला स्थापना कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री का आयोजकों व मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने तिलक करने के साथ पटका पहनाकर स्वागत किया। शिव मंदिर केवलपुरी से प्रारम्भ हुई यह शोभायात्रा धार्मिक झांकियों के साथ बैंड बाजों के साथ विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। शोभायात्रा में 251 महिलाएं कलश लेकर इस शोभायात्रा में शामिल रही। मंदिर में भगवान शनि शिला की स्थापना के लिए भगवान शनि देव की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ। इसमें मुख्य रूप से हरि मोहन लाल अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, राम मोहन अग्रवाल, रीना अग्रवाल, टीना अग्रवाल द्वारा प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई। मंदिर प्रांगण में पं. जितेंद्र शर्मा द्वारा हवन किया गया जिसमें केवलपुरी के समस्त श्रद्धालु एवं कॉलोनी से आए श्रद्धालुओं ने पूर्ण आहुति देकर अपनी हाजिरी लगाई और भगवान शनि देव का पूजन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान देशबंधु तोमर, दिनेश पाल, पिंटू पाल, सचिन प्रजापति, सभासद हनी पाल, रविकांत शर्मा काका, कुसुमलता पाल, बिजेन्द्र पाल, राजवीर पाल, सुनील, दीपक, सोनू, जॉनी, मोना, अनीता, लक्ष्मी, सुषमा, पूनम, रविंद्र पाल, तीर्थपाल, सतीश शर्मा, महिपाल सिंह सहित सैकड़ों भक्तजन शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal